फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BSP, attack, primeminister, modi

‘हमारे जवान मर रहे हैं, मोदी शरीफ से मिल रहे हैं’

Sat, 11 Jul 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा Updated Sat, 11 Jul 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप ने
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनाव से पहले किए गए वायदों से मुकरने का आरोप लगाया है।


उन्होंने कहा कि मोदी ने चुनाव से पहले कहा था कि प्रधानमंत्री बनने पर तब तक पाकिस्तान से कोई बात नहीं होगी, जब तक भारत विरोधी गतिविधियों पर विराम नहीं लगता। विरोधी देश सीमा पर फायरिंग और जम्मू कश्मीर में आतंकियों की मार्फत देश के जवान मरवा रहा है और 56 इंच का सीना लेकर मोदी पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से बातचीत बहाली की घोषणा कर रहे हैं।


कश्यप शनिवार को बहुजन समाज पार्टी की तरफ से केंद्र और प्रदेश सरकारों की आरक्षण व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ शुरू किए गए देशव्यापी आंदोलन के तहत हरगोबिंदनगर ग्राउंड में जिला स्तर पर दिए गए धरने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद अवतार सिंह करीमपुरी भी मौजूद रहे। बाद में शहर में रोष मार्च भी निकाला गया।



उन्होंने बसपाईयों से संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने पलाही गेट और पलाही गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बुत्तों को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं की भी निंदा की। कश्यप ने कहा कि फगवाड़ा में बाबा साहेब के बुत्त तोड़े जाने के मामले की जांच के लिए एक आईएएस अधिकारी की अगुवाई में उच्च स्तरीय कमेटी गठित की जाए। साथ ही उन्होंने मामले में न्यायिक जांच की मांग भी की।



उन्होंने कहा कि एक लाख में से 40 हजार वर्कर पिछड़े वर्ग और जनरल वर्ग से तैयार किए जाएंगे। इस अवसर पर बसपा के प्रदेश कोआर्डिनेटर रशपाल राजू, जालंधर जोन इंचार्ज मास्टर राम लुभाया, जोन इंचार्ज रोहित खोखर, मंडल कोआर्डिनेटर रचना देवी, तरसेम थापर, परगट संधू, अर्जुन बावा, जिला कपूरथला प्रधान तरसेम डौला, जरनैल नंगल और काला प्रभाकर उपस्थित थे।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed