{"_id":"608d53348ebc3ebf815f65a0","slug":"bsf-caught-ten-and-a-half-kilo-heroin-firozpur-news-pkl4120346169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने साढ़े दस किलो हेरोइन पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ ने साढ़े दस किलो हेरोइन पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ ने पाक तस्करों की ओर से भेजी गई हेरोइन की खेप पकड़ी है। हेरोइन के दस पैकेट पकड़े गए हैं, जिसमें लगभग दस किलो 590 ग्राम हेरोइन थी। यह हेरोइन भारतीय तस्करों ने मंगवाई थी, जिसे फेंसिंग पार लेने जाना था कि बीएसएफ ने पहले ही हेरोइन को बरामद कर लिया। यह वारदात बीएसएफ फिरोजपुर सेक्टर के तहत बीओपी बस्ती राम लाल के पास शनिवार को हुई है।
बीएसएफ के मुताबिक बटालियन-116 के जवान फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे कि उन्हें शुक्रवार को रात फेंसिंग पार पाक तस्करों की गतिविधियां महसूस हुईं। शनिवार को सुबह होते ही बीएसएफ ने सर्च अभियान चलाया। बीएसएफ की बीओपी बस्ती राम लाल के पास फेंसिंग पार खेत से हेरोइन के दस पैकेट बरामद हुए। इन पैकेटों में लगभग दस किलो 590 ग्राम हेरोइन थी। हेरोइन जिस किसान के खेत से बरामद हुई है, उससे भी पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि 26 अप्रैल को बस्ती राम लाल से तस्कर प्रेम सिंह वासी गट्टी राजोके को सीआईए स्टाफ ने पकड़ा था, पूछताछ दौरान उसने बताया था कि बीओपी बस्ती राम लाल के पास लगी फेंसिंग के गेट नंबर-178 के पास खेत में छह किलो 630 ग्राम हेरोइन छिपाकर रखी है, जिसे लेने जाना था। इसीलिए इस क्षेत्र में बीएसएफ ने पेट्रोलिंग बढ़ाई थी। शुक्रवार को भी पाक तस्कर हेरोइन की खेप खेत में छिपाकर गए थे, ताकि भारतीय तस्कर उठाकर ले जाएं, जो बीएसएफ के हाथ लग गई।
-------------------------
फोटो संख्या-01एफजेडआरपी01जे
कैप्शन---फिरोजपुर में बीएसएफ के अधिकारी सरहद से पकड़ी हेरोइन संबंधी जानकारी देते हुए।