{"_id":"5ea6bf6a8ebc3e906700ac6b","slug":"bsf-caught-pak-intruder-from-the-border-firozpur-news-pkl3735004106","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुरः बीएसएफ ने सरहद से पकड़ा घुसपैठिया, मास्क- माचिस पैकेट व प्लास्टिक की बोतलें बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुरः बीएसएफ ने सरहद से पकड़ा घुसपैठिया, मास्क- माचिस पैकेट व प्लास्टिक की बोतलें बरामद
Mon, 27 Apr 2020 05:18 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, फिरोजपुर
अमर उजाला, फिरोजपुर
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बीएसएफ ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करते समय पाक नागरिक को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से पुराने छह मास्क, एक माचिस का पैकेट और प्लास्टिक की दो खाली बोतलें बरामद हुई है। आशंका जाहिर की जा रही है कि घुसपैठिये को पाक के पंजाब क्षेत्र में कोरोना वायरस के चलते क्वारंटीन किया होगा, जो वहां से भागकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया। यह घटना हुसैनीवाला बार्डर के पास चेक पोस्ट बैरियर के पास घटी है।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ की बटालियन-136 के जवानों ने चेक पोस्ट बैरियर के पास से पाक घुसपैठिया काबू किया है, पूछताछ दौरान उसने अपना नाम शहबाज वासी गांव पिंडी, जिला कसूर (पाकिस्तान) बताया है। तलाशी लेने पर पाक घुसपैठिए के पास से पुराने छह मास्क, एक माचिश का पैकेट और प्लास्टिक की दो खाली बोतलें बरामद हुई है। बीएसएफ व खुफिया एजेंसियों के अधिकारी उघुसपैठिए से गहन पूछताछ करने में जुटे हैं।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र में कोरोना के बहुत केस हैं। पाक घुसपैठिए को कोरोना वायरस के चलते पाकिस्तानी पंजाब इलाके में क्वारंटीन सेंटर में रखा होगा, जो वहां से भाग निकला और भारतीय सीमा में घुस गया। ऐसा नहीं होगा कि पाक रेंजरों ने उसे भारतीय सीमा की तरफ आते न देखा हो, जानबूझ कर उसे रोका नहीं गया। पाक की ये एक साजिश भी हो सकती है कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को यहां भेज कर बीएसएफ जवानों को प्रभावित करे। घुसपैठिये से बड़ी सतर्कता से पूछताछ चल रही है। उसका कोरोना टेस्ट भी करवाया जा सकता है।