{"_id":"6a8addb3e31d778a6f0078c1","slug":"british-yps-and-guru-nanak-foundation-schools-dominated-in-lawn-tennis-jalandhar-news-c-284-1-ptl1001-12961-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: लॉन टेनिस में ब्रिटिश, वाईपीएस और गुरु नानक फाउंडेशन स्कूल छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: लॉन टेनिस में ब्रिटिश, वाईपीएस और गुरु नानक फाउंडेशन स्कूल छाए
Sun, 23 Aug 2026 05:16 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sun, 23 Aug 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब स्कूल गेम्स 2026-27 के तहत ज़ोन पटियाला-2 के जोनल टूर्नामेंट संपन्न हो गए हैं। इन मुकाबलों में लॉन टेनिस और अन्य खेल प्रतियोगिताएं शामिल थीं। विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने इन आयोजनों में हिस्सा लिया। लॉन टेनिस टूर्नामेंट आर्मी कैंट में आयोजित किया गया। अंडर-14 लड़कों में यादविंदरा पब्लिक स्कूल पहले, ब्रिटिश को-एड स्कूल दूसरे और गुरु नानक फाउंडेशन पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 लड़कों के वर्ग में गुरु नानक फाउंडेशन पब्लिक स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। आर्मी पब्लिक स्कूल दूसरे और ब्रिटिश को-एड स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 लड़कों के मुकाबले में ब्रिटिश को-एड स्कूल पहले, बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल दूसरे और यादविंदरा पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। मेजर राजप्रीत औलख ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
अन्य खेल मुकाबलों के परिणाम
स्थानीय पोलो ग्राउंड में जोनल खेल मुकाबले हुए। अंडर-14 लड़कों में आर्मी पब्लिक स्कूल पहले, ब्रिटिश को-एड स्कूल दूसरे और माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 लड़कों में यादविंदरा पब्लिक स्कूल पहले, आर्मी पब्लिक स्कूल दूसरे और माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 लड़कों में ब्रिटिश को-एड स्कूल पहले, बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल दूसरे और गुरु नानक फाउंडेशन पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। इन टूर्नामेंटों का आयोजन जोनल टूर्नामेंट कमेटी पटियाला-2 के प्रधान रजनीश गुप्ता, सचिव बलविंदर सिंह जस्सल और वित्त सचिव बलकार सिंह की अगुवाई में हुआ।