फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   bridge made by kar seva

कारसेवा का कमाल, जानिया चाहल में बांध बनकर तैयार

Thu, 29 Aug 2019 10:30 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
bridge made by kar seva
तलुज दरिया के पानी में घुसकर बांध बनाने में हाथ बंटाते हुए पदमश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल। - फोटो : KAPURTHALA
कारसेवा का कमाल, जानिया चाहल में बांध बनकर तैयार
विज्ञापन

300 मीटर नोच(सप्पर) बनने से सतलुज दरिया का बहाव मुड़ा, दरार में पानी बहना बंद
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)। कारसेवा के कमाल से गांव जानिया चाहल की दरार पर बांध बनकर तैयार हो गया है। कारसेवा के आगे सतलुज दरिया का पानी झुक गया और 300 मीटर नोच (सप्पर) बनने के बाद बहाव मुड़ गया है। यह सब संत बलबीर सिंह सीचेवाल की अगुवाई में की गई कारसेवा से मुमकिन हुआ। इस बांध के बनने से बाढ़ प्रभावित गांवों में जलस्तर कम होने से सड़क मार्ग पर आवागमन शुरू हो गया है। गांव जानियां चाहल के पास पड़ी दरार में पानी बहना बंद हो गया है।
संत सीचेवाल ने बताया कि पंजाब के लोगों में इतना उत्साह है कि वह अपने-अपने इलाकों में से मिट्टियों की ट्रालियां लेकर यहां पहुंच रहे हैं। संगत और सेना के सहयोग से बनाई गई नोच (सप्पर) से सतलुज दरिया का बहाव फिर पुरानी जगह पर हो गया है। धुस्सी बांध में पड़े फाड़ से करीब 200 मीटर पीछे भारतीय सेना और वातावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल के नेतृत्व में बीते तीन दिनों से नोच बनाने के लिए लगातार 20-20 घंटे सेवा की जा रही थी।
विज्ञापन

संत सीचेवाल ने बताया कि यह नोच सतलुज दरिया के बहाव को मोड़ने में बड़ी मददगार साबित हुई है। रात के समय लाइट का प्रबंध करके काम को जारी रखा गया था। इस जगह पर सिंचाई विभाग की ओर से पहले भी सप्पर बनाया हुआ था, लेकिन वह पानी के तेज बहाव के आगे बेअसर रहा। सिंचाई विभाग के एक्सईएन अजीत सिंह ने बताया कि यह नया सप्पर बनने से दरार में जाने वाला पानी लगभग थम गया है। मनरेगा वर्कर भी लगातार काम करते हुए दिन के समय पूरी तनदेही से बांध को बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। संत सीचेवाल ने बताया कि अगर दरार में लगातार पानी का बहाव बरकरार रहता तो बांध को बनाने में बहुत समय लग जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed