{"_id":"63850f17cead1c35f822fc0d","slug":"bouncer-shot-dead-in-dispute-over-car-parking-in-jalandhar-jalandhar-news-pkl4697358178","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: कार खड़ी करने के विवाद में बाउंसर की गोली मारकर हत्या, रिवॉल्वर छीन रही महिला की जांघ में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: कार खड़ी करने के विवाद में बाउंसर की गोली मारकर हत्या, रिवॉल्वर छीन रही महिला की जांघ में लगी गोली
Tue, 29 Nov 2022 07:30 AM IST
पंजाब ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 07:30 AM IST
सार
रूडकां कलां निवासी सोनी (30) पेशे से बाउंसर है। वह गुरुनानक पुरा के रहने वाले बलजिंदर सिंह के साथ काम करता था। सोमवार को देर रात सोनी एक कार्यक्रम से फ्री होने के बाद बलजिंदर सिंह के साथ उसके घर आया था। इसी दौरान कार पार्किंग को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
जालंधर में थाना रामामंडी के गुरुनानक पुरा में चचेरे भाइयों के कार खड़ी करने के विवाद में देर रात बाउंसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक गोली महिला की जांघ पर लगी। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक रूडकां कलां निवासी सोनी (30) पेशे से बाउंसर है। वह गुरुनानक पुरा के रहने वाले बलजिंदर सिंह के साथ काम करता था। सोमवार को देर रात सोनी एक कार्यक्रम से फ्री होने के बाद बलजिंदर सिंह के साथ उसके घर आया था। बलजिंदर ने चचेरे भाई गुरमीत सिंह की कोठी के सामने कार खड़ी कर दी और उसमें बैठकर बातें करने लगा।
इसी दौरान गुरमीत वहां आया और कार खड़ी करने पर नाराजगी जताई। दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई। इसके बाद गुरमीत कोठी के भीतर से रिवाल्वर ले आया और फायर कर दिया। एक गोली सोनी की छाती में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बलजिंदर की मां ने गुरमीत से रिवाल्वर छीनने की कोशिश की तो एक गोली उनकी जांघ में जा लगी। तीसरी गोली गुरमीत ने हवा में चला दी।
विज्ञापन
सोनी बाउंसर को ढेर देखकर बलजिंदर और उसके साथियों ने बेसबाल बैट से गुरमीत पर हमला बोल दिया। गुरमीत के सिर पर गहरा जख्म हो गया, उसको जौहल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने गुरमीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
सूचना पाकर एडीसीपी सिटी बलजिंदर सिंह रंधावा, एसीपी निर्मल सिंह व एसएचओ अजायब सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जौहल अस्पताल में गुरमीत के कमरे के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन