फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Body of Jalandhar Man who went missing in London on December 15 recovered

Jalandhar: लंदन में जन्मदिन की पार्टी के बाद लापता हुए गुरशमन सिंह का शव बरामद, पीजी करने गया था यूके

Tue, 19 Dec 2023 01:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 19 Dec 2023 01:16 PM IST
सार

15 दिसंबर को गुरशमन का जन्मदिन था और उसने कैनरी वार्फ में पार्टी रखी हुई थी। इसके बाद उसकी परिवार से बात नहीं हुई। लंदन में भी उसके दोस्त उसे ढूंढने में लगे रहे। तीन दिन बाद उसका शव बरामद हुआ। 

विज्ञापन
Body of Jalandhar Man who went missing in London on December 15 recovered
गुरशमन सिंह भाटिया। - फोटो : फाइल

विस्तार

लंदन में 15 दिसंबर को लापता हुए जालंधर के मॉडल टाउन निवासी युवक का शव बरामद हो गया। तीन दिन से युवक की तलाश चल रही थी। युवक की पहचान गुरशमन सिंह भाटिया (23) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरशमन सिंह भाटिया की मौत समुद्र में डूबने से हुई है। उनके पिता ब्रिटेन रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुरशमन सिंह पिछले साल दिसंबर में लंदन गया था, जहां वह लॉफबोरो यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहा था। वह 15 दिसंबर को अपने लापता होने के दिन विश्वविद्यालय भी गया था और आखिरी बार उसे पूर्वी लंदन के कैनरी घाट में देखा गया था। युवक की मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि 15 दिसंबर को गुरशमन का जन्मदिन था और उसने कैनरी वार्फ में पार्टी रखी हुई थी। इसके बाद उसकी परिवार से बात नहीं हुई। लंदन में भी उसके दोस्त उसे ढूंढने में लगे रहे। अपने बेटे के गुम होने की बात पिता हरप्रीत सिंह ने विदेश मंत्रालय से भी की थी और उसे ढूंढने में मदद की मांग भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरजा ने भाटिया की तस्वीर को अपनी सोशल साइट पर डाला और विदेश मंत्रालय से अपील की थी कि युवक को ढूंढा जाए। मनजिंदर सिंह सिरसा ने भारत में ब्रिटिश हाई कमीशन से भी गुरशमन सिंह की सही लोकेशन का पता लगा परिवार को सूचित करने का आग्रह किया था। जिसके बाद मंत्रालय ने इस पर काम शुरू कर दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed