फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bloody clash between two groups; one killed, one injured in firing

Jalandhar News: दो गुटों की खूनी झड़प<bha>;</bha> गोलीबारी में एक की मौत, एक घायल

Fri, 03 Oct 2025 08:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two groups; one killed, one injured in firing
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज मोगा
मोगा के गांव लंगेआना में शुक्रवार शाम दो गुटों में हुई खूनी झड़प में गोलियां चल गईं। गोली लगने से दो नौजवान घायल हो गए जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।शाम करीब 5:30 बजे आपसी रंजिश के चलते पहले दोनों गुटों में बहसबाजी हुई और फिर खूनी झगड़े में तब्दील हो गई। इस दौरान एक गुट की ओर से ईंट-पत्थर चलाए गए जबकि दूसरे गुट ने गोली चला दी। गोली लगने से सन्नी पुत्र बंत सिंह (28) और सुखप्रीत सिंह पुत्र नछत्तर सिंह (24) गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को तुरंत मोगा सिविल अस्पताल लाया गया जहां सुखप्रीत सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक सुखप्रीत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और बाघापुराना में एक सैलून में काम करता था। वहीं घायल सन्नी इलाज करवाने के बाद बिना जानकारी दिए अस्पताल से चला गया।सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया और चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed