फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BJP worker protest in Abohar

ऊबड़-खाबड़ सड़क पर भाजपाइयों ने दिया धरना

Wed, 26 Aug 2020 04:27 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
BJP worker protest in Abohar
अबोहर में कार्यकर्ताओँ के साथ धरना देने भाजपा विधायक अरुण नारंग। - फोटो : ABOHAR
साढ़े तीन वर्ष से निर्माण की राह ताक रही ठाकर आबादी की ऊबड़ खाबड़ सड़क पर बुधवार को भाजपाइयों ने विधायक अरुण नागर की अगुवाई में धरना दिया। भाजपाइयों ने कांग्रेस नेताओं पर शहर को नारकीय स्थिति ने धकेलने का आरोप लगाया जोरदार नारेबाजी की। विधायक ने जल्द हालात नहीं सुधरने पर 31 अगस्त के बाद नगर निगम के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया।
विज्ञापन

विधायक नारंग ने कहा कि करीब साढे़ 3 वर्ष पूर्व तत्कालीन निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने यहां पर अमृत योजना का शिलान्यास करते हुए जनता से वादा किया था कि अगले 3 माह में इस क्षेत्र में नई सीवर लाइन बिछाते हुए सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। अभी तक सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। विधायक ने आरोप लगाया कि लाईन पार क्षेत्र के ठाकर आबादी, पुरानी सूरज नगरी, आर्य नगर, सिद्धू नगरी, नई आबादी व अजीमगढ़ क्षेत्र के लोगों से भेदभाव किया जा रहा है। इसी के चलते बरसात के 7 दिन बाद भी कई मोहल्लों से पानी की निकासी नहीं हो सकी। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मांग यहां पर हो रही बदले की राजनीति को बंद करवाकर बरसाती पानी की निकासी का शीघ्र ही प्रबंध किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र इन क्षेत्रों के हालत न सुधारे तो भाजपा 31 अगस्त के बाद नगर निगम के बाहर विशाल धरना लगाएगी। इस मौके पर प्रांतीय उपप्रधान धनपत सियाग, पूर्व जिलाध्यक्ष सीता राम शर्मा, विष्णु भगवान डेलू, वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed