फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BJP will taken against former minister Chunni Lal Bhagat after defeat in Jalandhar West by-election

Punjab: जालंधर उपचुनाव में हार के बाद एक्शन में भाजपा, पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत समेत कई पर होगी कार्रवाई

Thu, 18 Jul 2024 10:50 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 10:50 AM IST
सार

चुन्नी लाल भगत पंजाब में भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं। वे भाजपा और अकाली दल की गठबंधन सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। उनके बेटे मोहिंदर भगत ने भाजपा छोड़कर आप ज्वाइन की थी। वे उपचुनाव में आप के प्रत्याशी और चुन्नी लाल भगत ने उनके समर्थन में लोगों से अपील की थी। 

विज्ञापन
BJP will taken against former minister Chunni Lal Bhagat after defeat in Jalandhar West by-election
चुन्नी लाल भगत - फोटो : फाइल

विस्तार

जालंधर पश्चिम हलके में हुए उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी को कुछ कद्दावर नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है। इसमें आप विधायक मोहिंदर भगत के पिता भगत चुन्नी लाल का नाम भी शामिल है। 
विज्ञापन


भाजपा जिला प्रधान सुशील शर्मा का कहना है कि भगत चुन्नी लाल के बारे में हाईकमान को मौखिक जानकारी दे दी गई है कि उन्होंने अपने बेटे मोहिंदर भगत को वोट की अपील की है। सुशील शर्मा का कहना है कि पूरा मामला हाईकमान के ध्यान में है।
विज्ञापन

महिला मोर्चा की पूर्व प्रधान ने कसा तंज

वहीं, भाजपा द्वारा कार्रवाई से पहले भाजपा की महिला मोर्चा की पूर्व प्रधान मीनू शर्मा ने सोशल मीडिया पर तंज कसा है। मीनू शर्मा ने लिखा कि पूर्व मंत्री तो पहले ही भाजपा छोड़ चुके हैं, उन पर कार्रवाई क्या करनी है? कार्रवाई तो उन पर करो जो विभीषण के रोल में है। उन भाजपा प्रधानों पर करो, जिनके कार्यकाल में एक भी सफलता नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उपचुनाव में बेटे के लिए मांगे थे वोट

भाजपा और अकाली दल की गठबंधन सरकार में मंत्री रहे चुन्नी लाल भगत ने जालंधर वेस्ट में उपचुनाव के दौरान अपने बेटे मोहिंदर भगत के लिए वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि वह राजनीति छोड़ चुके हैं और अब इलाके की सेवा के लिए उनका बेटा मैदान में हैं। उनके बेटे को वोट देकर विजय बनाया जाएग, जिससे वह इलाके की सेवा कर सके। उनका बेटा मोहिंदर भगत आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी था।



भगत चुन्नी लाल का भगत बिरादरी में खासा अच्छा रूतबा है। इलाके में उनकी अपील का काफी असर हुआ और भगत बिरादरी के अलावा बराड़ बिरादरी के लोगों ने आप के पक्ष में मतदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed