फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BJP lost in Punjab but vote percentage increased: Tarun Chugh

पंजाब में भाजपा की हार जरूर हुई लेकिन वोट प्रतिशत बढ़ा-तरुण चुघ

Sun, 03 Apr 2022 09:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
BJP lost in Punjab but vote percentage increased: Tarun Chugh
अबोहर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ रविवार को पूर्व विधायक अरुण नारंग के निवास पर पहुंचे। यहां उनका पूर्व विधायक व भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत दौरान पंजाब में भाजपा की हुई हार के सवाल पर उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा ने पहली बार अपने दम पर चुनाव लड़ा था, जिससे भाजपा की हार जरूर हुई है, लेकिन भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। वहीं हार पर चिंतन के बारे में किए सवाल को वह टाल गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब में होने वाले नगर निगम के चुनावों व एमपी के चुनावों में भाजपा की विशेष भूमिका रहेगी। पंजाब विधानसभा में चंडीगढ़ को पंजाब को सौंपने के प्रस्ताव को पास किए जाने और चंडीगढ़ में सेंट्रल सर्विसेज रूल्स लागू किए जाने का विरोध करने पर तरुण चुघ ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रस्ताव इसी विधानसभा में 7 बार पास हो चुके हैं, यह केवल एक राजनीति है। मान सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के प्रयास में लगी है। मान सरकार को जनता को दी गई गारंटियां पूरी करने पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मान सरकार अब बिजली मीटरों का बहाना बनाकर मुफ्त बिजली देने से भाग रही है। उन्होंने कहा कि प्रीपेड बिजली मीटर लगाने का फैसला नहीं हुआ, बल्कि यह पूरे देश में लगाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि मान सरकार लोगों को मुफ्त बिजली दे, इससे केंद्र सरकार ने तो नहीं रोका है। तरुण चुघ ने कहा कि महिलाएं एक हजार रुपये खाते में आने का इंतजार कर रही है। वहीं मान सरकार द्वारा राशन घर घर पहुंचाने के मुद्दे पर चुघ ने कहा कि मान सरकार साथ में लोगों को यह भी बताए कि यह राशन मोदी सरकार भेज रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पंजाब के लोगों को दो साल से मुफ्त राशन दिया जा रहा है जबकि 6 महीने तक और राशन भी देने की घोषणा की गई है। इस मौके पर पूर्व विधायक अरुण नारंग, पूर्व भाजपा प्रदेशाघ्यक्ष बृज लाल रिणवा, धनपत सियाग, संदीप रिणवा, ममता जसूजा, गीता चौधरी व डा विशाल तनेजा इत्यादि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed