फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   bjp executive meeting, vijay sampla, prabhat jha, kamal sharma, jalandhar

अकाली-भाजपा गठबंधन लिखेगा इतिहास: रामलाल

Sat, 02 Jul 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंधर
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंधर Updated Sat, 02 Jul 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
bjp executive meeting, vijay sampla, prabhat jha, kamal sharma, jalandhar
जालंधर में शनिवार को बेजीपी की बैठक में प्रभात झा, विजय सांपला और अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला
 बल्ले-बल्ले फार्म में चल रही भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक राज्य में पुन: अकाली-भाजपा सरकार कायम करके हैट्रिक बनाने का आह्वान करते हुए संपन्न हो गई।
विज्ञापन


दूसरे दिन पंजाब परिषद की ओर से प्रधानगी की पुष्टि होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने समूह भाजपा लीडरशिप और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस मंजूर किए गए प्रस्ताव को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा ने पेश किया। इसकी पुष्टि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अश्वनी शर्मा ने की।
विज्ञापन


सांपला ने कहा कि समूह भाजपा लीडरशिप पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता की हर तकलीफ को समझकर उसका समाधान करने के लिए गंभीर प्रयत्न करें। किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए उसका जमीनी स्तर का वर्कर ही अहम होता है। इसके बलबूते पार्टी को सियासी सफलता हासिल होती है। अकाली-भाजपा सरकार ने अपने करीब साढ़े 9 साल के कार्यकाल में पंजाब को विकास पथ पर चलाया है, वहीं एनडीए की गठबंधन की सरकार केंद्र में स्थापित होने के दो साल बाद ही राज्य में केंद्र के सहयोग से विकास कार्यों की आंधी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार के प्रयत्नों से राज्य में फोर और सिक्स लेन सड़कों के जाल बिछ रहे हैं। इसके अलावा सिंचाई कार्यों के लिए केंद्र की ओर से मिली वित्तीय सहायता की बदौलत राज्य में सिंचाई योग्य पानी का बड़े स्तर पर प्रबंध हुआ है। सतलुज यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर पार्टी के निर्णय को दोबारा दोहराते हुए सांपला ने कहा कि पंजाब के पास व्यर्थ पानी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब को पानी अपने लिए नहीं बल्कि देश भर के लोगों का पेट भरने के लिए अनाज पैदा करने के लिए चाहिए।

 पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन राम लाल ने कहा कि मौजूदा समय में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक ले जाना जरूरी है। पूर्व राज्य सभा सदस्य और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार हुआ है कि केंद्र सरकार ने किसानों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सबसे अधिक बजट रखा है। फसल बीमा योजना केंद्र सरकार की बड़ी प्राप्ति है। इसके अलावा किसानों को भूमि सेहत कार्ड जारी करने के लिए 14 हजार करोड़ की राशि रखी गई है। कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल ने प्रदेश सरकार की कारगुजारी को विस्तार से बताया। 


पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश भाजपा प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि भाजपा एक अनुशासन में बंधी हुई पार्टी है। इस अनुशासन की बदौलत ही पार्टी ने केंद्र सहित अनेकों राज्यों में अपनी सरकारें कायम की हैं। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय नेता अरविंद बनर्जी, भाजपा विधायक दल के नेता चुन्नी लाल भगत, पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी, विधायक मनोरंजन कालिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रो. बृज लाल रिणवा, प्रो. राजिंदर भंडारी, कमल शर्मा, मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी, सुखजीत कौर शाही, सोम प्रकाश, सीमा रानी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed