फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BJP and Samaj Morcha also jumped in the electoral fray

फरीदकोट : चुनावी मैदान में अकाली दल और आप के अलावा भाजपा व संयुक्त समाज मोर्चा भी कूदा

Mon, 24 Jan 2022 01:45 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
BJP and Samaj Morcha also jumped in the electoral fray
फरीदकोट। फरीदकोट विधानसभा सीट पर सत्ताधारी कांग्रेस ने एक बार फिर से मौजूदा विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों को मैदान में उतारा है और वह वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में 665 करोड़ की लागत से विकास करवाए जाने के दावों के साथ समर्थन जुटाने में लगे हैं। उनके इस दावे को अकाली दल, आम आदमी पार्टी के साथ भाजपा व संयुक्त समाज मोर्चा से चुनौती मिल रही हैं। विरोधियों की तरफ से विकास के मुद्दे पर ही कांग्रेस उम्मीदवार की घेराबंदी की जा रही है और फरीदकोट का चुनावी दंगल लगातार दिलचस्प होता जा रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस उम्मीदवार कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों का परिवार पिछले कई दशकों से फरीदकोट की राजनीति से जुड़ा हुआ है। क्षेत्र में खासी पकड़ रखता है। ढिल्लों की पिता स्वर्गीय जसमत सिंह ढिल्लों और माता जगदीश कौर ढिल्लों फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके है और ढिल्लों भी यहां से दो बार विधायक रह चुके है। इस बार के चुनाव में किक्की ढिल्लों ने अपने वर्तमान कार्यकाल में करवाए विकास के नाम पर समर्थन मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

ढिल्लों के अनुसार उन्होंने 665 करोड़ की लागत से विकास के कार्य करवाए है और कई ऐसे प्रोजेक्ट पूरे करवाए है जिनके नींव पत्थर एक बार नहीं दो दो बार अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने रखे थे लेकिन उनके लिए फंड जारी नहीं किया था। उनके इस दावों पर ही अकाली दल ही नहीं आम आदमी पार्टी सवाल खड़े कर रही है। अकाली उम्मीदवार परमबंस सिंह बंटी रोमाणा ने कहा कि फरीदकोट क्षेत्र में कोई नया काम नहीं किया गया बल्कि पिछली अकाली दल की सरकार से समय शुरू किए गए प्रोजेक्ट पर खुद की छाप लगाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरदित्त सिंह सेखों भी विधायक ढिल्लों के विकास मॉडल पर तंज कस रहे है। सेखों का आरोप है कि शहर में विकास के नाम पर सिर्फ विनाश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2017 के चुनाव में भी कांग्रेस के किक्की ढिल्लों को अकाली दल के बंटी रोमाणा व आप के गुरदित्त सेखों से चुनौती मिली थी पर वह करीब 11 हजार से अधिक मत से सफल रहे थे पर इस बार इन दोनों विरोधियों के साथ साथ उन्हें भाजपा के नौजवान उम्मीदवार गौरव कक्कड़ और किसान संगठनों के संयुक्त समाज मोर्चा की उम्मीदवार रविंदरपाल कौर गिल की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा जिनके अपना प्रचार तेज करने के बाद फरीदकोट का चुनावी दंगल काफी दिलचस्प होने के आसार है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed