फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bittu said - Politics should not be played on the issue of floods.

Jalandhar News: बिट्टू बोले-बाढ़ के मुद्दे पर सियासत न हो

Sun, 28 Sep 2025 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bittu said - Politics should not be played on the issue of floods.
लुधियाना। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शनिवार को रेलवे स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन के दौरान 12 हजार करोड़ के एसडीआरएफ फंड के मुद्दे पर सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा। बिट्टू ने कहा कि भगवंत मान कह रहे हैं कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का समय मांग रहे हैं लेकिन उनको समय नहीं दिया जा रहा है। ऐसा कहकर मान लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में बाढ़ के दिनों में गृहमंत्री अमित शाह ने विशेष टीम का गठन किया था। उसी टीम ने रिपोर्ट बनाई है। यदि सीएम मान को मुलाकात करनी है तो वह गृहमंत्री अमित शाह से करें। बिट्टू ने कहा कि सीएम मान ने जब प्रधानमंत्री से मिलने समय मांगा था तो पीएमओ ने कहा था कि जिन दो टीमों ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया है, वह अपनी रिपोर्ट गृहमंत्री को पेश करेंगी। इसलिए सीएम मान को बाढ़ के मुद्दे पर सियासत करने की बजाय गृहमंत्री से मुलाकात करनी चाहिए और अपना पक्ष रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article