{"_id":"682a034ba45d49bac103452b","slug":"bishnoi-gang-henchman-injured-in-encounter-with-police-muktsar-news-c-81-1-spkl1024-100549-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: पुलिस से मुठभेड़ में बिश्नोई गैंग का गुर्गा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: पुलिस से मुठभेड़ में बिश्नोई गैंग का गुर्गा घायल
Sun, 18 May 2025 09:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sun, 18 May 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
आरोपी से दो पिस्ताैल व चार कारतूस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मुक्तसर। मलोट-अबोहर रोड बाईपास पर शनिवार देर रात करीब 12 बजे सीआईए मलोट टीम और लाॅरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे के बीच मुठभेड़ हो गई। सीआईए टीम की जवाबी फायरिंग में आरोपी की टांग पर गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से दो पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुए हैं।
डीएसपी (डी) रमनप्रीत सिंह गिल ने बताया कि सीआईए मलोट पुलिस देर रात रूटीन गश्त कर रही थी। जब टीम मलोट-अबोहर रोड बाईपास से करीब दो किलोमीटर आगे पुल के पास पहुंची तो बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने संदेह के चलते उसे रोकने की कोशिश की तो उसने बाइक भगा ली। जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें आरोपी घायल हो गया। आरोपी को तुरंत सिविल अस्पताल मलोट में भर्ती कराया गया। आरोपी की पहचान फाजिल्का के सीतोगुन्नो निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। आरोपी से दो पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुए। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी लाॅरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। वह हथियार सप्लाई करता है। बताया जाता है कि आरोपी ने हरियाणा में जो जगहों पर लूटपाट की बड़ी वारदातें की हैं, जिसके चलते इस पर हरियाणा में दो केस दर्ज हैं।