फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   bike rider teachers couple jumped in river

बाइक सवार शिक्षक दंपती दो बच्चों समेत राजस्थान फीडर में गिरे

Thu, 10 Jun 2021 07:34 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
bike rider teachers couple jumped in  river
जीरा (फिरोजपुर)। गांव लोहके खुर्द के रहने वाले शिक्षक दंपती अपने दो बच्चों के साथ बाइक समेत वीरवार सुबह ग्यारह बजे राजस्थान फीडर में कूद गए। नहर में पानी का बहाव तेज था, जिस कारण पिता और बेटा बह गए। वहां मौजूद लोगों ने महिला और उसकी बेटी को बचा लिया। आशंका जाहिर की जा रही है कि पूरा परिवार खुदकुशी करने के लिए नहर में कूदा था, क्योंकि नहर के पुल से एक बार गुजर जाने के बाद फिर दोबारा लौटे और सीधे बाइक समेत नहर में कूद गए। सूचना मिलते ही वहां पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों के जरिये बाप-बेटे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शिक्षक बेअंत सिंह (35) वासी लोहके खुर्द क्षेत्र के गांव शाह वाला में उसका अपना स्कूल है। कोविड-19 के चलते स्कूल कई माह से बंद पड़ा था। इस कारण परिवार आर्थिक तंगी झेल रहा था। वीरवार को बेअंत अपनी पत्नी वीरजीत कौर (34) (अपने स्कूल की प्रिंसिपल थी) और बेटा गुरबख्श सिंह (8) और बेटी रहिमत कौर (7 माह) के साथ गांव सुर सिंह वाला में गुरुद्वारे माथा टेकने गया था। वहां से वापस अपने गांव लौट रहा था। बाइक पर बच्चों के साथ जब राजस्थान नहर के पुल से गुजरकर थोड़ी दूर आगे गया और फिर दोबारा वापस लौटकर बाइक समेत सीधे नहर में कूद गया। वहां मौजूद लोगों ने बेअंत को बाइक समेत नहर में कूदते देख लिया। कुछ लोगों ने नहर में कूद कर वीरजीत कौर और उसकी बेटी रहिमत कौर को बचा लिया। जबकि बेअंत और बेटा गुरबख्श पानी के तेज बहाव में बह गया। बताते हैं कि जब वीरजीत कौर को पानी से बाहर निकाला गया तो उसने अपनी बेटी को दोनों हाथों से जोर से पकड़कर रखा था। दोनों सुरक्षित हैं। वहां पर मौजूद लोगों का कहना है कि जिस तरह बेअंत सिंह पुल से गुजर कर दोबारा लौटा और नहर में कूदा इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बेअंत सिंह ने परिवार सहित खुदकुशी करनी चाही थी। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम जीरा रणजीत सिंह भुल्लर, डीएसपी राजविंदर सिंह और विधायक कुलबीर सिंह जीरा घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस की ओर से गोताखोरों के जरिये बेअंत और उसके बेटे की नहर में तलाश करवाई जा रही है। मौके पर पहुंचा बेअंत सिंह का भाई सुखवंत सिंह ने कहा कि बेअंत के परिवार पर किसी किस्म की कोई परेशानी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed