फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   bike rider looted in firozpur

बेटी की शादी के एक लाख लूटे

Wed, 01 Jul 2020 05:06 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
bike rider looted in firozpur
बेटी की शादी के लिए दोस्त से धनराशि उधार लेकर घर लौट रहे व्यक्ति से बाइक सवार दो लुटेरों ने एक लाख रुपये लूट लिए। लुटेरों ने मुंह पर मास्क पहना था। घटना गांव बजीदपुर के गुरुद्वारा जामनी साहिब के मुख्य गेट के पास घटी है। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने बुधवार पीड़ित के बयान पर दो लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित सतविंदर सिंह (60) वासी गांव मलवाल कदीम ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बेटी की शादी पर जरूरी सामान खरीदने के लिए दोस्त से डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। नगदी कुर्ते की अलग-अलग जेब में डाली थी और बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। बजीदपुर का गुरुद्वारा जामनी साहिब के मुख्य गेट के पास पीछे से एक बाइक पर दो व्यक्ति उसके पास आए और उसके कुर्ते की जेब खींच ली, जिसमें एक लाख रुपये की नकदी और पर्स था।
विज्ञापन

लुटेरों ने मुंह पर मास्क पहना हुआ था। लुटेरे नकदी लेकर फरार हो गए। पर्स में 1700 रुपये थे। मामले की तफ्तीश कर रही सब-इंस्पेक्टर जसवीर कौर के मुताबिक पीड़ित के बयान पर उक्त दोनों लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही लुटेरों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed