फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Big brother hiding the martyrdom of 'Lal' from ailing mother

‘लाल’ की शहादत को बीमार मां से छुपा रहा बड़ा भाई

Mon, 11 Oct 2021 10:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Big brother hiding the martyrdom of 'Lal' from ailing mother
भुलत्थ(कपूरथला)। श्रीनगर के पुंछ में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहादत का जाम पीने वाले नायब सूबेदार जसविंदर सिंह की बीमार मां ‘लाल’ के देश पर न्यौछावर हो जाने से अनजान है। शहीद जसविंदर सिंह कस्बा भुलत्थ के गांव माना तलवंडी के उस खानदान से संबंध रखते हैं, जिनका परिवार मातृ भूमि की रक्षा के लिए आगे रहा है।
विज्ञापन

परिवार दो माह पहले कैप्टन पिता हरभजन सिंह की कोरोना के चलते मौत के गम से उबरा नहीं था कि जसविंदर की शहादत की खबर आ गई। ऐसे में पूर्व फौजी बड़े भाई राजिंदर सिंह किसी को घर आने से पहले ही बाहर गली में ही रोक रहा कि कहीं मां को छोटे भाई जसविंदर सिंह की शहादत के बारे में पता न चल जाए।
विज्ञापन

कैप्टन हरभजन सिंह के दोनों बेटे राजिंदर सिंह व जसविंदर सिंह फौज में हैं। बड़ा बेटा राजिंदर सिंह फौज से रिटायर है और छोटा बेटा जसविंदर सिंह आतंकवादियों से लोहा लेते हुए सोमवार को शहीद हो गया है। राजिंदर सिंह इस द्वंद से जूझ रहे हैं कि वह शहादत की खबर मां और जसविंदर सिंह की पत्नी सुखप्रीत कौर, 13 वर्षीय बेटे विक्रमजीत सिंह और 11 वर्षीय बेटी हरनूर को कैसे बताई जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजिंदर सिंह ने सुखप्रीत कौर को तो बस यहीं बताया कि जसविंदर सिंह जख्मी है। पठानकोट में उसका इलाज चल रहा है। जबकि बिमार मां पूरे घटनाक्रम से अनजान है। शहीद जसविंदर सिंह के मामा रिटायर्ड सूबेदार गुरनरमिंदर सिंह ने बताया कि कपूरथला हेडक्वार्टर की रेजीमेंट को शहादत की जानकारी दे दी गई है। मंगलवार की शाम तक जसविंदर सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने की उम्मीद है।

नायब सूबेदार जसविंदर सिंह की पुंछ में आतंकवादियों के हमले में शहादत पर सीएम पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी ने परिवार को 50 लाख रुपये व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार शहीद परिवार के दुख में साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed