फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bhumika ranked second in Punjab, Jalandhar's result was 99.15 percent

भूमिका पंजाब में दूसरे स्थान पर, जालंधर का परिणाम 99.15 फीसदी

Tue, 05 Jul 2022 10:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Bhumika ranked second in Punjab, Jalandhar's result was 99.15 percent
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालंधर। जालंधर के पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में छात्रों ने जबरदस्त बाजी मारी है। जालंधर का रिजल्ट 99.15 फीसदी रहा जबकि पंजाब में दूसरा व तीसरा स्थान जालंधर के खाते में गया है।
312 विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट में जालंधर जिले के 7 छात्रों ने स्थान बनाने में सफलता प्राप्त की है। एसडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अपरा की भूमिका पुत्री विनय कुमार ने 650 में से 642 अंक (98.77 प्रतिशत) के साथ पंजाब से दूसरा स्थान हासिल किया है। वह जालंधर में टॉपर रही हैं। इसके अलावा न्यू सेंट सोल्जर स्कूल के बलराम सूरी पुत्र सोहन दयाल सूरी ने 641/650 अंक (98.62 प्रतिशत) लेकर पंजाब में तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

सम्मीपुर की मुस्कान पाल पुत्री जीवन कुमार और न्यू सेंट सोल्जर स्कूल के चिराग पुत्र अश्विनी कुमार ने 635 अंकों और 97.69 प्रतिशत के साथ पंजाब में 9वां रैंक पाया है। वह जिले में तीसरे स्थान पर हैं। सरकारी हाई स्कूल लोहारां मानक राय के प्रिंस बसरा ने 632 अंक लेकर 97.23 प्रतिशत, एकता पुत्री विकास चंद, सरदार दरबारा सिंह मेमोरियल सरकारी स्कूल, मलसियां 631 अंक लेकर मेरिट में स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed