{"_id":"4ee93a5452682cb71ef8dc18b6d5f759","slug":"bhola-one-day-remand-police-extend","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोला का एक दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोला का एक दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा
अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 14 Jan 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर ड्रग तस्करी में लिप्त होने का आरोप लगाने वाले तस्कर जगदीश सिंह भोला को मंगलवार को भारी पुलिस बल के बीच कोर्ट में पेश किया गया।
उसके साथ 30 के आसपास मुलाजिमों के अलावा एसपी डिटेक्टिव राजिंदर सिंह और डीएसपी भी कोर्ट पहुंचे। अदालत ने भोला का एक दिन का पुलिस रिमांड दे दिया है।
भोला ने जिस दिन से मजीठिया का नाम अपनी जुबान से लिया है, उसके अगले दिन से वह जालंधर पुलिस की कस्टडी में है। भोला से आईजी बलवीर बावा, एसएसपी जसप्रीत सिंह सिद्धू और एसपी राजिंदर सिंह खुद पूछताछ कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक भोला को पुलिस ने एक निजी कोठी में निगरानी में ठहराया हुआ है, जहां पर कई शीर्ष अधिकारी उससे पूछताछ करने के लिए सिविल ड्रेस में आ जा रहे हैं। इतना ही नहीं, जांच करने वाले सारे पुलिस अधिकारियों ने अपने मोबाइल स्विच ऑफ किए हुए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को भी दिन भर पुलिस ने यह नहीं पता चलने दिया कि भोला को कब कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोपहर बाद 3.30 बजे अचानक तेजी से गाड़ियां कोर्ट परिसर में पेश हुई और चंद मिनटों में ही भोला को गाड़ियों में बैठाकर पुलिस अधिकारियों के वाहन तेजी से कोर्ट परिसर से बाहर निकल गए। पुलिस अधिकारी भोला से पूछताछ में क्या निकला। इसके बारे में पूछने पर अधिकारी जांच चल रही है, कहकर चुप हो रहे हैं।