फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Baljeet arrested for cheating 55 lakhs in the name of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर 55 लाख की ठगी मारने वाला बलजीत काबू

Thu, 19 May 2022 10:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Baljeet arrested for cheating 55 lakhs in the name of sending abroad
जालंधर। थाना लोहियां जालंधर रुरल की पुलिस ने पिछले साल विदेश भेजने के नाम पर कपूरथला के युवक से 55 लाख की ठगी मारने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान बलजीत सिंह वासी गोबिंद कालोनी राजपुरा, पटियाला के रूप में हुई है। एसपी देहाती जालंधर कंवलप्रीत सिंह ने बताया कि थाना लोहियां में सुलतानपुर लोधी (कपूरथला) के तरलोचन सिंह ने शिकायत में बताया था कि वह विदेश जाना चाहता था और अमेरिका जाने के लिए उसने बलजीत को 55 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन

बलजीत ट्रेवल एजेंट का काम करता था। जब काफी समय बीत गया तो उसने अमेरिका के वीजा की बात की तो बलजीत पैसे लेने की बात से मुकर गया और 55 लाख लेकर गायब हो गया। लोहियां थाना जालंधर में दर्ज मामले में जांच के बाद पता चला कि बलजीत बिना लाइसेंस के ट्रेवल एजेंट का काम कर रहा था और उसने तरलोचन सिंह को झांसे में लेकर 55 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने आरोपी बलजीत सिंह के खिलाफ 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया था, जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। अभी उससे पूछताछ चल रही है जल्द ही और भी ठगी के मामलों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed