फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Baleno car looted on national highway using pistol

राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिस्तौल के बल पर लूटी बलेनो कार

Sat, 05 Dec 2020 11:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Baleno car looted on national highway using pistol
मुकेरियां (होशियारपुर)। शनिवार को दोपहर बाद राष्ट्रीय मार्ग पर बाइक सवार तीन लुटेरे पिस्तौल के बल पर बलेनो कार, मोबाइल व नकदी लूटकर फरार्र ो गए। गनीमत यह रही कि गाड़ी मालिक ने खेतों में भागकर जान बचा ली, अन्यथा लुटेरों की मंशा उसे मारने की थी।
विज्ञापन

रविंदर सिंह निवासी गांव झरेड़ियां ने मुकेरियां थाने में बताया वह अपने गांव से किसी काम के सिलसिले में मुकेरियां आ रहा था। जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव तलवंडी के पास स्थित एक नर्सरी वाले से मिलने के लिए उसने अपनी बलेनो कार रोकी और इसी बीच उसे किसी का फोन आ गया। वह गाड़ी में ही फोन सुनने लगा। तभी पठानकोट से एक बाइक पर सवार तीन युवक उसकी गाड़ी के पास आए, जिनमें से एक ने पगड़ी बांध रखी थी। युवक बाइक को दूसरी तरफ रोककर सड़क पार कर उसकी तरफ आए और उसकी छाती पर रिवाल्वर तान दी। युवकों ने कहा कि जो भी उसके पास है निकाल दे। बदमाशों ने उसका मोबाइल, जेब में पड़े करीब एक हजार रुपये लेकर धमकाया कि गाड़ी की चाबी गाड़ी में ही रहने दे और नीचे उतर जाए। जैसे ही वह गाड़ी से नीचे उतरा तो एक युवक ने दूसरे से कहा कि इसे गोली मार दे। इतना सुनते ही वह खेतों की तरफ भाग गया और किसी तरह अपनी जान बचाई। रविंदर के अनुसार तीसरे युवक ने भागकर दूसरी तरफ खड़ी बाइक को घुमाया और मुकेरियां की तरफ चले गए। जबकि गाड़ी लेकर गए बाकी दोनों युवक भी मुकेरियां की तरफ ही चले गए। वह किसी तरह से पुलिस स्टेशन मुकेरिया पहुंचा और सारी बात बताई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed