फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bajrang Dal workers caught hold of truck full of animal meat in Pathankot Chowk in Jalandhar

Jalandhar: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़ा पशु मांस से भरा ट्रक, हिंदू संगठनों ने थाने के बाहर किया हंगामा

Mon, 04 Dec 2023 01:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 04 Dec 2023 01:59 PM IST
सार

एसीपी दमनवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रक के अंदर रखे सामान का सैंपल चेक करवाया जाएगा। उसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। ट्रक कहां से आ रहा था और कहां पर जा रहा था। इस बारे में पूरी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
Bajrang Dal workers caught hold of truck full of animal meat in Pathankot Chowk in Jalandhar
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा पशु मांस से भरा ट्रक

विस्तार

जालंधर के पठानकोट चौक में रविवार देर रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पशु मांस से भरा ट्रक पकड़ लिया। जम्मू एवं कश्मीर नंबर का ये ट्रक लुधियाना से जम्मू जा रहा था, जिसकी सूचना हिंदू संगठनों को मिली थी। उन्होंने हवेली से पीछा करके पठानकोट बाईपास के पास ट्रक को रोका। चेक करने पर उसमें से पशु मांस बरामद हुआ। इसके कुछ ही देर बाद बजरंग दल व शिव सेना के सदस्य मौके पर इकट्ठा हो गए थे। 
विज्ञापन


ट्रक को पकड़ने के लिए मॉडल टाउन मार्केट एसोसिएशन प्रधान राजीव दुग्गल भी पहुंच गए और पठानकोट चौक में ट्रक के आगे खड़े होकर उसे रुकवाकर थाना-8 की पुलिस को सूचित किया। पुलिस की लेटलतीफी से गुस्साए बजरंग दल के सदस्यों ने थाना-8 के बाहर जमकर प्रदर्शन किया गया और नारेबाजी की क्योंकि पुलिस ट्रक में बैठे तीनों आरोपियों को ट्रक से बाहर नहीं निकाल रही थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: फिरोजपुर में दौड़ लगाने निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपियों ने जबरन पिलाया नशा मिला पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग दल के सदस्य गोपी ने कहा कि तीन घंटे से अधिक हो गया पर तीनों आरोपियों को बाहर नहीं निकाला गया। वहीं रोहित ने कहा कि वह हवेली से ट्रक का पीछा कर रहे थे उन पर कई बार चालक ने ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। थाने के बाहर हंगामे की जानकारी जब एसीपी नार्थ दमनवीर को लगी तो उन्होंने तीन थानों की पुलिस व अन्य पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया। पहले तो बजरंग दल के सदस्यो को बाहर निकालने की कोशिश की। फिर किसी तरह से बैरिकेटिंग करके तीनों आरोपियों को बाहर निकाल थाने के अंदर लेकर ले गए। 

एसीपी दमनवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रक के अंदर रखे सामान का सैंपल चेक करवाया जाएगा। उसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। ट्रक कहां से आ रहा था और कहां पर जा रहा था। इस बारे में पूरी पूछताछ की जाएगी। वहीं बजरंग दल के सदस्यों का कहना था कि उन्होंने जब ट्रक के कागजात चैक किए तो उसके पांच चालान हुए थे। जिसमें से एक चालान तो गलत नंबर प्लेट का हुआ था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed