{"_id":"ac113fcfdb9fc7bbaf0e061da8ca5115","slug":"badal-captain-formula-thousand-crore-owner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बादल, लोगों को भी फार्मूला बताए, हजारों करोड़ के मालिक कैसे बने’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बादल, लोगों को भी फार्मूला बताए, हजारों करोड़ के मालिक कैसे बने’
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंध्ार
Updated Thu, 16 Jul 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पूर्व सीएम और लोकसभा में विपक्ष के उपनेता कैप्टन अमरिंदर सिंह
विज्ञापन
ने सीएम प्रकाश सिंह बादल पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बादल
परिवार की जमीन का जब बंटवारा हुआ था तो सिर्फ 80 एकड़ जमीन ही उनके हिस्से
आई थी। अब परिवार हजारों करोड़ रुपये का मालिक कैसे बन गया है। यह
फार्मूला बादल को पंजाब की जनता और कांग्रेसी नेताओं को भी बताना चाहिए।
इससे आम जनता भी अमीर हो सके।
आदमपुर में वीरवार को रखी गई रैली के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष चौधरी के अलावा जालंधर से सांसद चौधरी संतोख सिंह, पूर्व मंत्री अवतार हेनरी, चौधरी जगजीत सिंह, राणा गुरजीत सिंह, रमनजीत सिक्की, विधायक सुखसरकारिया, पूर्व सांसद सतनाम कैंथ समेत काफी संख्या में दिग्गज शरीक हुए। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियों से इंडस्ट्री सूबे से भाग गई और युवा नशे के दलदल में फंस गए। हालात यह है कि सूबे में सिर्फ 20 मनोचिकित्सक ही सरकार के पास हैं और 15 दिन में नशा छुड़ाओ केंद्र में रखकर युवाओं को भगाया जा रहा है। इससे क्या उनका नशा छूट जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब में अधिकतर कब्जा बादल परिवार कर रहा है। करोड़ों रुपये के होटल तैयार हो रहे हैं, अब पटियाला में बादल परिवार होटल तैयार करने के लिए जमीन खोज रहा है।
उन्होंने कहा कि हर प्रोजेक्ट बठिंडा में लगाया जा रहा है, ताकि हरसिमरत कौर बादल की सीट सेफ की जा सके। दोआबा में भी एम्स की जरूरत है, यहां पर पिम्स की बढ़िया बिल्डिंग तैयार थी, जिसे अपग्रेड कर एम्स का दर्जा दिलाया जा सकता था।
कैप्टन ने कहा कि उनका मकसद मनोबल गिरने से घरों में बैठे कांग्रेसी वर्करों को मैदान में लाने का है। इसका पहला फेज पूरा होने जा रहा है। शुक्रवार को मोहाली की रैली के बाद लोकसभा का मानसून सत्र शुरू हो जाएगा। इसके बाद रैलियों का दूसरा फेज शुरू कर दिया जाएगा। बादल को अपील करते कैप्टन ने कहा कि अब लोगों पर रहम करें अन्यथा कांग्रेस सरकार सत्ता में आते ही अपना बदला लेगी। कैप्टन ने कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस प्रॉपर्टी टैक्स माफ कर पेंशन को बढ़ाएगी।