फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Attacked on Haryana Police and rescued the accused of misdeed

हरियाणा पुलिस पर हमला कर दुष्कर्म के आरोपी को छुड़वाया, महिला इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ी और एक मुलाजिम को बुरी तरह पीटा

Thu, 12 May 2022 10:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Attacked on Haryana Police and rescued the accused of misdeed
जलालाबाद (फिरोजपुर)। हिसार (हरियाणा) पुलिस की टीम जलालाबाद के गांव चक बजीदा (टाहलीवाला) में दबिश देकर दुष्कर्म के आरोपी सोनू सिंह को पकड़कर ले जाने लगी तो कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। आरोपी उनकी हिरासत से सोनू को छुड़ा ले गई। आरोपियों ने महिला इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ने के अलावा एक पुलिस मुलाजिम को बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया। उधर, हिसार पुलिस की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने वीरवार को आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना हिसार (हरियाणा) की इंस्पेक्टर सरोज ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि किसी महिला ने चार जनवरी 2022 को थाना हिसार में सोनू सिंह निवासी चक बजीदा (टाहलीवाला) के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज करवाया था। सोनू की तलाश में जलालाबाद (पंजाब) पहुंचे और पुलिस चौकी घुबाया में आमद दर्ज करवाकर गांव चक बजीदा में पहुंचे। जहां सूचना के अनुसार मंगल सिंह निवासी चक बजीदा के घर पर दबिश दी गई। आरोपी सोनू सिंह उस समय मंगल के घर प्रांगण में चारपाई पर सो रहा था।
विज्ञापन

जब उन्होंने आरोपी सोनू को आवाज देकर उठाया तो वह उठकर भागने की कोशिश करने लगा, इस पर पुलिस मुलाजिमों ने उसे काबू कर लिया। उसे हिरासत में लेकर जाने लगे तो सोनू ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर सोनू सिंह का पिता महेंद्र सिंह और उनकी दो बहनें व अन्य लोग बाहर निकलकर आ गए। सभी आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। महेंद्र सिंह की दोनों लड़कियों ने इंस्पेक्टर सरोज पर हमला बोल दिया और उसकी वर्दी फाड़ दी। यही नहीं महेंद्र ने एचसी राजीव को बुरी तरह पीटा। सोनू ने राजीव के दाहिने हाथ के अंगूठे पर दांत से काट कर जख्मी कर दिया। महेंद्र की दोनों लड़कियों ने राजीव के मुंह के दाहिनी तरफ किसी नुकीली चीज से वार कर जख्मी कर दिया। सभी आरोपी हिसार पुलिस की हिरासत से आरोपी सोनू को छुड़ाकर भाग गए। पुलिस ने आरोपी महेंद्र, सोनू, महेंद्र की दोनों बेटियां व चार अन्य समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed