फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ASI's bike stolen from the parking lot of Court Complex

कोर्ट कांप्लेक्स की पार्किंग से एएसआई की बाइक चोरी

Sat, 10 Jul 2021 11:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
ASI's bike stolen from the parking lot of Court Complex
जालंधर। कोर्ट कांप्लेक्स की पार्किंग से सहायक सब इंस्पेक्टर की बाइक चोरी हो गई। चोर बाइक के साथ उसके साइड बैग में रखे लूट, विदेश भेजने के नाम पर ठगी व मारपीट के तीन केसों का रिकार्ड भी ले उड़े। रिकार्ड में पुलिस के तीन संवेदनशील केस की फाइल भी थी, जिस कारण पुलिस अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए हैं।
विज्ञापन

रामा मंडी के न्यू गणेश नगर में रहने वाले सहायक सब इंस्पेक्टर हरभजन लाल ने कहा कि वह थाना जालंधर कैंट के अधीन आती परागपुर चौक में तैनात हैं। शुक्रवार को वह सुबह 10 बजे बाइक पर कोर्ट कॉम्प्लेक्स आए थे। उन्हें चार सरकारी काम सौंपे गए थे। इनमें पहला काम एडिशनल सेशन जज की कोर्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत पकड़े आरोपी की जमानत याचिका का रिकार्ड पेश करना था। वह कोर्ट कॉम्प्लेक्स पहुंचे और अपनी बाइक वहां पार्किंग में खड़ी कर दी। इसके बाद वह एडिशनल सेशन जज की कोर्ट में गए और वहां रिकॉर्ड पेश किया। वहां से वो 12.05 बजे फ्री होकर आ गए। पार्किंग में पहुंचे तो उसकी बाइक गायब थी। उसकी बाइक में विदेश भेजने के नाम पर ठगी, मारपीट व हथियारों के बल पर लूटपाट का रिकॉर्ड रखा हुआ था। एएसआई हरभजन लाल ने बताया कि थाना कैंट में दर्ज ठगी और लूटपाट का चालान चेक कराना था जबकि मारपीट के मामले में कोर्ट में चालान जमा कराना था। यह सारा रिकार्ड भी उसी बाइक के साइड बैग में रखा हुआ था। चोर बाइक के साथ उक्त तीनों केसों का रिकार्ड भी ले गया। उन्होंने आसपास काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसने तुरंत थाना नई बारादरी पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दी। एसीपी हरसिमरत छेतरा का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों से लेकर संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed