फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ASI and its associates beat up the dhaba owner and the waiter

खाने के पैसे न मांगे सिर्फ इसलिए एएसआई ने ढाबा मालिक और वेटर को पीटा, वारदात सीसीटीवी में कैद

Sun, 21 Jun 2020 03:27 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 21 Jun 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
ASI and its associates beat up the dhaba owner and the waiter
ढाबे पर खाना खाने के बाद एएसआई वेटर और मालिक को पीटता हुआ।

जलालाबाद में फाजिल्का रोड स्थित एक ढाबे पर बगैर पैसे दिए रोटी खाने के बाद पंजाब पुलिस के एएसआई सतपाल और उसके तीन साथियों ने ढाबे के मालिक और वेटर को बुरी तरह पीटा। एक तो ढाबे के मालिक ने शुक्रवार रात्रि साढ़े ग्यारह बजे उक्त चारों पुलिस मुलाजिमों को ढाबे पर बैठाकर खाना खिलाया और पैसे देने की बजाए एएसआई ने बिना वजह ढाबे के मालिक और वेटर की पिटाई कर दी। ये सारी वारदात ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देख एसएसपी ने एएसआई सतपाल को पुलिस लाइन भेज उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कैपटी ढाबा के मालिक लक्की कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात कामकाज निपटाने के बाद अपने लिए भोजन तैयार कर रहे थे कि रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब शराब के नशे में एएसआई सतपाल और उसके तीन साथी ढाबे पर आए और खाने की मांग की। लक्की ने बताया कि उक्त चारों मुलाजिमों को ढाबे पर बैठाया और उनका भोजन तैयार कर उन्हें दिया।

विज्ञापन

 

भोजन करने के बाद पैसे नहीं देने की नीयत से एएसआई सतपाल ने चपाती देने अंदर गए वेटर को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। जब उसने मारने का कारण पूछा तो एएसआई ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। ये वारदात ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा कि खाना खाने के बाद पैसे नहीं देने का अपने साथियों को इशारा कर एएसआई सतपाल कुर्सी से उठकर अंदर आ रहे वेटर को बिना वजह थप्पड़ मारना शुरू कर देता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने कहा- कोई बात नहीं गलती हो गई, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर
लक्की ने कहा कि थाना सिटी प्रभारी अमरिंदर सिंह भंडारी शनिवार को सुबह जांच के लिए ढाबे पर आए लेकिन उन्होंने बयान नहीं लिखे और यह कहकर चले गए कि कोई बात नहीं एएसआई सतपाल से गलती हो गई है। इससे पता चलता है कि पुलिस वालों ने क्षेत्र में कितनी गुंडागर्दी मचा रखी है। पीड़ित की हलके के विधायक रमिंदर आवला से मांग है कि उसे इंसाफ दिलवाया जाए।



वहीं थाना सदर प्रभारी जसवंत सिंह का कहना है कि एएसआई सतपाल पुलिस लाइन फाजिल्का से बदल कर थाना सदर लगाया है। इस पर कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरह एसएसपी हरजीत सिंह ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद एएसआई सतपाल को लाइन हाजिर कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed