फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ASI and HC nominated in Ferrari case, case against Hawalaati too

फरारी मामले में एएसआई व एचसी नामजद, हवालाती पर भी केस

Fri, 09 Sep 2022 10:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
ASI and HC nominated in Ferrari case, case against Hawalaati too
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपूरथला। सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर सात सितंबर को फरार हुए हवालाती के मामले में जेल प्रबंधन की शिकायत पर जेल से इलाज के लिए लाने वाले एएसआई व हेड कांस्टेबल (एचसी) पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं भागने वाले हवालाती पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। हालांकि दो दिन बीत जाने के बाद भी हवालाती को ढूंढने में जालंधर व कपूरथला की पुलिस नाकाम साबित हो रही है।
सात सितंबर की देर शाम हवालाती संदीप सिंह, जोकि जालंधर के फिल्लौर पुलिस की ओर से चोरी के आरोप में मुकदमा नंबर 252 के तहत काबू किया गया था, को कपूरथला मॉडर्न जेल से एएसआई रणजीत सिंह तथा एचसी रमनप्रीत सिंह अपनी निगरानी में सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाए थे। जहां इमरजेंसी वार्ड में अभी हवालाती की पर्ची बनाने की प्रक्रिया समेत अन्य औपचारिकताएं ही मुकम्मल की जा रही थी कि अचानक हवालाती संदीप सिंह इमरजेंसी वार्ड से ही पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। हवालाती संदीप सिंह के फरार होने की सूचना मिलने के बाद तुरंत पीसीआर टीम तथा अन्य पुलिस के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच उसकी तलाश शुरू कर की थी।
विज्ञापन

हवालाती के साथ जालंधर पुलिस के सुरक्षा गार्ड होने के चलते जालंधर और कपूरथला दोनों जिलों की पुलिस की ओर से रात भर हवालाती संदीप सिंह की तलाश की गई, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा हैं। इससे दोनों जिलों की पुलिस की किरकिरी हो रही है। मॉडर्न जेल कपूरथला के सहायक सुपरिंटेंडेंट अब्दुल हमीद की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने एएसआई रणजीत सिंह तथा एचसी रमनप्रीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं हवालाती संदीप सिंह को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed