{"_id":"0b68b5a0fd77d38d1aee762a1ab6c51a","slug":"ashutosh-maharaj-never-discusses-the-past","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशुतोष महाराज ने कभी नहीं की अतीत की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशुतोष महाराज ने कभी नहीं की अतीत की चर्चा
नूरमहल (जालंधर)।
Updated Thu, 06 Feb 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के प्रवक्ता स्वामी अरविंदानंद ने सवाल खड़ा किया है कि पिछले 30-35 सालों में पुत्र को पिता की याद क्यों नहीं आई? आशुतोष महाराज ने तो अपने परिवार की कभी चर्चा तक नहीं की। वैसे भी सन्यासियों को अपने अतीत से कोई सारोकार नहीं होता।
स्वामी अरविंदानंद ने कहा कि पिछले कई दिनों से आशुतोष महाराज के बारे में कई आधारहीन खबरें सुनने को मिल रही हैं। आशुतोष महाराज का पूरा जीवन अध्यात्मिक जागृति व सामाजिक भलाई को समर्पित है। उनका गहन समाधि में जाना परम विज्ञान का एक हिस्सा है। बेशक आज विज्ञान ने काफी तरक्की कर ली हो, लेकिन सृष्टि के बहुत सारे रहस्यों से विज्ञान अब भी अनभिज्ञ है।
स्वामी ने कहा कि कई ताकतें डेरे को कमजोर करने की साजिश रच रही हैं। इसी कड़ी का हिस्सा पूर्ण सिंह है, जो खुद को आशुतोष महाराज का पूर्व चालक बता रहा है। हकीकत यह है कि डेरे में कोई नई कार तो दूर पुरानी कार भी नहीं थी।