फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Ashu Bangar said, had taken ticket from Aam Aadmi Party by giving 50 lakh rupees

फिरोजपुर : पत्रकार वार्ता में रोते हुए आशु बांगड़ बोले- आम आदमी पार्टी को 50 लाख रुपये देकर लिया था टिकट

Fri, 04 Feb 2022 01:45 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Ashu Bangar said, had taken ticket from Aam Aadmi Party by giving 50 lakh rupees
भावुक होते आशु बांगड़। - फोटो : FIROZPUR
फिरोजपुर। आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए आशु बांगड़ ने वीरवार को पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि पचास लाख रुपये देकर आप का टिकट लिया था। बावजूद इसके दिल्ली के नेताओं का और पैसे लेने का दबाव इतना था कि पार्टी छोड़नी पड़ी। मैं तो इतना तंग हो चुका था कि खुदकुशी करने पर उतारू हो गया था। पत्नी ने समझा कर मेरा जीवन बचाया है। पत्रकार वार्ता में ही आशु रोने लगे।
विज्ञापन

आशु ने कहा मैंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल को मिलकर सभी सबूत दिखाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दिल्ली के वरिष्ठ नेता पैसे लेकर टिकट बांट रहे हैं।
विज्ञापन

आशु बांगड़ ने कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि सुबूत दिखाएं कि किसी ने पैसे देकर आप से टिकट ली है। मैं सुबूत देता हूं कि उनसे टिकट के पैसे लिए गए हैं। आशु ने कहा कि फिरोजपुर देहाती हलके का इंचार्ज लगाने से लेकर टिकट देने तक उनसे पचास लाख रुपये वसूले गए हैं, जिनके सुबूत उनके पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोगा की डॉ. अमनदीप अरोड़ा और उनके पति राकेश अरोड़ा पर आरोप लगाते हुए आशु ने कहा कि उन्होंने आप नेता संजय सिंह, राघव चड्डा व दुर्गेश पाठक से बातचीत कर बीस लाख नकद लिए हैं, जो धनराशि दिल्ली पहुंचाई गई है। दिल्ली के नेताओं ने पंजाब में अपने कई एजेंट छोड़े हैं, जो पैसों की वसूली करते हैं।

रुपये देने के लिए पत्नी के गहने और कार बेची
आशु ने कहा कि फिरोजपुर देहाती हलके के आप प्रत्याशी रजनीश दहिया, जीरा हलके के नरेश कटारिया, फिरोजपुर शहरी हलके के प्रत्याशी रणबीर सिंह भुल्लर भी पैसे देकर टिकट लेकर आएं हैं। एक सवाल के जवाब में आशु ने कहा कि जो उसके साथ हुआ उस संबंधी उसने भगवंत मान को भी अवगत करवाया, इस पर मान ने कहा कि दिल्ली के नेता उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है तेरी कहां से सुनेंगे। उन्होंने कहा कि पैसों के लिए उसने पत्नी के जेवरात और कार तक बेच दी है। दिल्ली के नेताओं के पास जो सुबूत भेजते थे वो पंजाब में बैठे इनके एजेंटों तक पहुंच जाते थे, जो धमकियां देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed