फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ASHA workers protesting against government deployed in Covid-19 survey

कोविड-19 सर्वेक्षण में तैनात आशा वर्करों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 20 Apr 2020 09:40 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers protesting against government deployed in Covid-19 survey
पठानकोट में कोविड-19 सर्वेक्षण की प्रतियां जलातीं आशा वर्कर। - फोटो : PATHANKOT
कोविड-19 सर्वेक्षण के लिए तैनात आशा वर्करों ने सोमवार को पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। जिला पठानकोट और गुरदासपुर से यूनियन पदाधिकारी राजविंद्र कौर, बलविंद्र कौर, रजनी समेत अन्यों ने बताया कि सर्वेक्षण फार्म आशा वर्करोंकी जान का दुश्मन बन गया है। रोजाना 25 घरों से जीरो लेवल की जानकारी ली जानी है, तब कहीं जाकर उन्हें 33 रुपए दिहाड़ी मिलेगी। कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में भी आशा वर्करों की ड्यूटी लगाई गई है पर उन्हें पीपीई किट तो दूर की बात, मास्क, दस्ताने समेत कोई सामान नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि एक वर्कर के पास 1 हजार से 1500 तक की आबादी का काम है, सर्वेक्षण फार्म में पुलिस, सेहत विभाग, म्यूनिसिपल वर्कर, सफाई सेवक, सब्जी विक्रेता समेत हर घर जाकर उनका डाटा एकत्रित करना पड़ता है, उन्हें क्या पता कि किस व्यक्ति में वायरस है। ऐसे में आशा वर्करों की जान तो खतरे में है ही, उनका आर्थिक शोषण भी किया जा रहा है। उन्हें कोविड वायरस की सप्लाई चेन पता करने की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें भी रेगुलर मुलाजिम की तरह सुविधाएं दें। अन्यथा, शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सर्वेक्षण फार्म जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed