{"_id":"620cf1e3567d3720cb739ea0","slug":"arvind-kejriwal-appeals-to-people-to-give-80-seats-to-aap-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Chunav 2022: जालंधर में केजरीवाल बोले- टीवी सर्वे में 65 सीट दिखा रहे हैं, सरकार तो बन रही है लेकिन हमें 80 चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Chunav 2022: जालंधर में केजरीवाल बोले- टीवी सर्वे में 65 सीट दिखा रहे हैं, सरकार तो बन रही है लेकिन हमें 80 चाहिए
Wed, 16 Feb 2022 06:25 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 16 Feb 2022 06:25 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी के सीएम चेहरे भगवंत मान ने श्री रविदास जयंती के अवसर पर जालंधर में संत श्री गुरु रविदास जी धाम पहुंचे और माथा टेका।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से आम आदमी पार्टी को 80 सीटें जितवाने की अपील की। सेंट्रल हलके में रोड शो के दौरान केजरीवाल ने सबसे पहले श्री गुरु रविदास जी महाराज के जन्म दिवस की सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं व भगवंत मान दोनों श्री गुरु रविदास जी महाराज के मंदिर में माथा टेककर उनका आशीर्वाद लेकर आ रहे हैं। दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को जालंधर सेंट्रल, नार्थ व अन्य हलकों में आप के प्रत्याशियों का प्रचार करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
केजरीवाल ने जनता से कहा कि 20 तारीख को चुनाव है, क्या सभी लोग तैयार हैं ? केजरीवाल ने कहा कि टीवी सर्वे वाले आप को 60 से 65 सीटें दिला रहे हैं। पंजाब में आप की सरकार तो बन रही है लेकिन अगर आपने भगवंत मान के हाथ मजबूत करने हैं, अगर पंजाब में मजबूत सरकार बनानी है तो कम से कम 80 सीटें जितवाएं।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि इसके लिए मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि मात्र तीन दिन रह गए हैं। सभी पंजाब में अपने रिश्तेदारों, दोस्तों को फोन करो कि वह झाडू पर वोट डालें, ताकि आप की एक मजबूत सरकार पंजाब में बन सके। उन्होंने लोगों से सवाल पूछा कि सभी 20 तारीख को झाडू का बटन दबाने को तैयार हैं ? पंजा तो नहीं दब जाएगा ? तकड़ी का बटन तो नहीं दब जाएगा ? इस दौरान लोग भी केजरीवाल के इन सवालों के जवाब देते रहे। इसके बाद बोले सो निहाल सत श्री अकाल के नारे के साथ केजरीवाल का कारवां आगे बढ गया।
विज्ञापन