फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Arrested in the name of marrying and taken to Canada in Moga

शादी करके कनाडा ले जाने के नाम पर करती थी ठगी, काबू

Sat, 19 Sep 2020 04:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Arrested in the name of marrying and taken to Canada in Moga
थाना अजीतवाल पुलिस ने शादी करवाकर कनाडा लेकर जाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ऐंठने की आरोपी दुल्हन को शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने दूसरे पति को तलाक दिए बगैर तीसरी शादी की है। दूसरे पति के पिता की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारीएएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि बेअंत सिंह वासी गांव तलवंडी मल्लियां ने 14 सितंबर को एसएसपी को दी गई शिकायत में आरोप लगाए कि वर्ष 2010 में उसके बेटे गुरभेज सिंह की शादी स्वर्णजीत कौर वासी गांव गालिब रण सिंह वाला के साथ हुई थी। स्वर्णजीत कौर और उसकी मां हरपाल कौर दोनों कनाडा में रहती थीं और शादी के लिए मां-बेटी भारत आई थीं। शादी के दौरान फैसला हुआ कि लड़के का परिवार 35 लाख रुपये देगा और स्वर्णजीत कौर शादी के बाद गुरभेज सिंह को अपने साथ कनाडा ले जाएगी और वहां पर उसे पीआर भी कराएगी। इस पर लड़की वालों को 20 लाख रुपये दे दिए गए।
विज्ञापन

शादी के करीब एक माह के बाद स्वर्णजीत कौर अकेली कनाडा चली गई। बाद में न तो स्वर्णजीत ने गुरभेज सिंह को कनाडा बुलाया और न ही उनके पैसे वापस किए।
शक होने पर शिकायतकर्ता ने अपने स्तर पर जांच की तो उन्हें पता चला कि स्वर्णजीत कौर उनके बेटे से उम्र में भी दस साल बड़ी है और पहले भी उसकी कनाडा में शादी हो चुकी है। स्वर्णजीत अपने पहले पति को तलाक देने के बाद उनके बेटे से शादी करने आई थी। इसी दौरान करीब एक माह पहले आरोपी स्वर्णजीत कौर फिर कनाडा से भारत वापस आई और उसने जगरांव के पास गांव अखाड़ा निवासी एक व्यक्ति से करीब 20 दिन पहले शादी कर ली। इस बात का पता जब शिकायतकर्ता को चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इस पर पुलिस ने आरोपी स्वर्णजीत कौर को उसके तीसरे पति के घर गांव अखाड़ा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी का कहना है कि जिस प्रकार आरोपी स्वर्णजीत कौर ने अपने दूसरे पति को तलाक दिए बिना तीसरे व्यक्ति से शादी की है उससे लगता है कि वह उसे भी कनाडा ले जाने का झांसा देकर ठगने वाली थी। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी की मां फिलहाल कनाडा में ही है। दोनों मां बेटी को ई धाराओं के तहत नामजद किया गया है। आरोपी स्वर्णजीत को अदालत में पेश कर उसका रिमांड मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed