{"_id":"57fa4ad24f1c1b3e7128df5a","slug":"arrest-unemployed-teacher-arrested-21-teachers-teacher-s-protest-ferozepur-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना दे रहे 21 बेरोजगार शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना दे रहे 21 बेरोजगार शिक्षक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
Updated Sun, 09 Oct 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की ओर से बेरोजगार पीटीआई शिक्षकों की मांगें मानने से इंकार करने पर रविवार को शिक्षक तहसील परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस 21 शिक्षकों को गिरफ्तार करके ले गई। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। इतना ही नहीं पुलिस शिक्षकों की ओर से लगाया गया टेंट भी उखाड़कर अपने साथ ले गई।
गिरफ्तार जत्थेबंदी के पंजाब अध्यक्ष गुरलाभ सिंह भोला ने बताया कि सरकारी उनकी मांगें मानने को तैयार नहीं है। पिछली बार शिक्षक पानी की टंकी पर चढ़कर रोष प्रदर्शन कर रहे थे तो एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया था कि पंजाब सरकार से बातचीत कर उनकी मांगें स्वीकार करवाई जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
रविवार को शिक्षक फिर से टेंट लगाकर धरने पर बैठे थे कि शाम चार बजे पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस शिक्षकों को थाने ले गई और हवालात में बंद कर दिया। उधर, गवर्नमेंट टीचर यूनियन जिला फाजिल्का के अध्यक्ष सुरेंद्र कंबोज ने बयान जारी इसकी निंदा की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बेरोजगारों को नौकरी देने के दावे करने के बावजूद बेरोजगार पीटीआई अध्यापकों को नौकरी देने में असफल साबित हो रही है। उन्होंने मांग की कि जारी विज्ञापन के तहत बेरोजगार पीटीआई अध्यापकों को रोजगार देने का प्रबंध किया जाए ताकि प्रदर्शन रोके जा सकें।