{"_id":"3dd969d56eac382cf0762265798ffbba","slug":"army-xi-beat-cag-delhi-in-hockey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी में आर्मी इलेवन ने सीएजी दिल्ली को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी में आर्मी इलेवन ने सीएजी दिल्ली को दी मात
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 01 Nov 2015 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
32वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के चौथे दिन रविवार को आर्मी इलेवन दिल्ली के धुरंधर खिलाड़ियों ने सीएजी दिल्ली को 4-3 से पराजित कर लिया।
इससे पहले सीएजी दिल्ली की टीम को पंजाब पुलिस की टीम हरा चुकी है। अपने पूल में लगातार दो मैच हारने से सीएजी दिल्ली टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट के चौथे दिन रविवार को तीन मैच खेले गए। पहला मैच आर्मी इलेवन दिल्ली और सीएजी दिल्ली के बीच हुआ। दोनों टीमों में खेला गया मैच काफी संघर्षपूर्ण रहा।
आर्मी इलेवन ने सीएजी को 4-3 से हराया। आर्मी इलेवन दिल्ली की तरफ से बिनय ने दो गोल, सिराज और बिराज ने एक-एक गोल दागे।
वहीं सीएजी दिल्ली की तरफ से इमरान खान ने दो और महिंदर कुमावत ने एक गोल किया। इस दौरान ओलंपियन वरिंदर सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। दूसरा मैच इंडियन आयल मुंबई और सीआरपीएफ दिल्ली के मध्य खेला जा रहा था, जबकि तीसरा मैच भारतीय रेलवे बनाम नामधारी इलेवन में खेलना बाकी था।