फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Army Men arrested in Spying had sent 900 sensitive Documents to Pakistan for 92 thousand rupees

जासूसी का खेल: महज 92 हजार के लिए दांव पर लगाई देश की सुरक्षा, सेना में मचा हड़कंप

Thu, 08 Jul 2021 09:03 AM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Jul 2021 09:03 AM IST
सार

भारतीय सेना के दो जवानों को पंजाब की जालंधर पुलिस ने जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था। हेरोइन समेत पकड़े गए एक ड्रग तस्कर से पूछताछ के बाद इस बड़े मामले का खुलासा हुआ था। जालंधर देहात पुलिस की गिरफ्त में आए इन आरोपियों ने कई खुलासे किए हैं।
 

विज्ञापन
Army Men arrested in Spying had sent 900 sensitive Documents to Pakistan for 92 thousand rupees
Spy

विस्तार

भारतीय सेना के दो जवानों ने महज 92 हजार रुपये के लिए पूरे देश की सुरक्षा को दांव पर लगा दिया और 900 के करीब संवेदनशील दस्तावेज पाक पहुंचा दिए। इसमें से 800 दस्तावेजों में कारगिल में बन रहे भारतीय सेना के नए एयरबेस, ट्रेनिंग सेंटर, कारगिल के आसपास सेना की टुकड़ी के ठिकाने और ड्रोन की पूरी जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को भेजी गई। मामले का खुलासा होने के बाद भारतीय सुरक्षा व सेना मंत्रालय की नींद उड़ गई है। 

विज्ञापन


अब भारतीय सेना ने अपने एयरबेस को बदलना शुरू कर दिया है। ट्रेनिंग सेंटर को भी बदला गया है और सेना के रूट में भी बदलाव किया गया है। ड्रोन को लेकर भी मंथन चल रहा है और उसकी दिशा बदली जा रही है। सेना ने कारगिल में तैनात काफी स्टाफ व जवानों को बदल दिया है। 

विज्ञापन

गुरभेज तमाम फाइलों की फोटो क्लिक करता, हरप्रीत एप के जरिये आईएसआई के पास भेजता 

जालंधर देहात पुलिस ने 19 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात हरप्रीत और 18 सिख लाइट इन्फेंट्री में तैनात गुरभेज सिंह को गिरफ्तार किया था। हरप्रीत अमृतसर के गांव चीचा और गुरभेज तरनतारन के गांव पूनियां का रहने वाला है। कारगिल में क्लर्क के पद पर तैनात होने की वजह से गुरभेज दोपहर बाद 3 से लेकर शाम 5 बजे के बीच हेडक्वार्टर में बिलकुल अकेला होता था। पहली बार गुरभेज को 50 हजार रुपये मिले तो उसके हौसले बुलंद हो गए। उसने गोपनीय दस्तावेज की अलमारी खोलकर फाइलें निकाली और मोबाइल पर फोटो क्लिक कर अनंतनाग में तैनात हरप्रीत सिंह को भेज दी। यह सिलसिला चार महीने चला। 

इस दौरान गुरभेज द्वारा भेजी तमाम फाइलों की फोटो हरप्रीत ने एक एप के माध्यम से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के पास पहुंचाई। करीब 900 दस्तावेजों को पाक भेज दिया। भारतीय सेना के पास कारगिल में क्या तैयारियां हैं, कहां पर हवाई एयरबेस बने हुए हैं और कौन से नए तैयार हो रहे हैं, इसकी पूरी जानकारी पाकिस्तान भेज दी। जासूसी के इस धंधे में इनके साथ नशा तस्कर चीचा गांव का रणवीर सिंह जुड़ा हुआ था।

भारत की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण मामला काफी संवेदनशील है। अभी जांच चल रही है। अभी तक यह खुलासा हो चुका है 900 दस्तावेज पाकिस्तान जा चुके हैं।  -मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed