फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   APJ, collage, cultural, advisor, case

एपीजे कॉलेज के कल्चरल एडवाइजर पर केस दर्ज

Sat, 13 Jun 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sat, 13 Jun 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
महावीर मार्ग स्थित एपीजे कॉलेज के एक कल्चरल एडवाइजर पर कॉलेज के ही तबला
विज्ञापन
वादक और म्यूजिक टीचर ने जातिसूचक अपशब्द कहने का आरोप लगाया है।


मामला उस समय तूल पकड़ गया जब एपीजे के टीचरों के पक्ष में नेता औरलोग उतर आए और थाने चार में पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी तरफ थाने में पहुंचे प्रो. अरुण मिश्रा ने कहा कि उन पर आरोप रंजिशन लगाए जा रहे हैं। एसीपी सेंट्रल देवदत्त शर्मा ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।


अमृतसर के ईस्ट गोबिंद नगर के रहने वाले  विजय कुमार ने बताया कि वह कॉलेज में तबला वादक हैं और न्यू मॉडल हाउस  के जगदीश कुमार विक्की म्यूजिक टीचर हैं। उनका कहना है कि इन दिनों कॉलेज में छुट्टियां हैं। फिर भी वह अपनी सही ढंग से सेवाएं दे रहे थे।  कॉलेज का कल्चरल एडवाइजर अरुण मिश्रा उनके साथ रंजिश रखते हैं। शुक्रवार को उसने बिना किसी बात से उनके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जातिसूचक शब्द  बोले और दलितों का मजाक उड़ाया।



सूचना मिलने पर पूर्व पार्षद मंजीत टीटू, पार्षद बंटी नीलकंठ,  भावाधस के अध्यक्ष विपिन सभ्रवाल बिप, सिटी वाल्मीकि सभा के प्रधान राजकुमार राजू समेत कई नेता थाने में आ पहुंचे और पुलिस के खिलाफ रोष प्रकट किया। आखिरकार शाम को पुलिस ने एपीजे के कल्चरल एडवाइजर व संगीत की दुनिया में जाने माने नाम अरुण मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अरुण मिश्रा का कहना है कि उन पर झूठा केस दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed