{"_id":"62ab60ee20d61d39845734e9","slug":"anti-begging-task-force-rescued-10-children-and-sent-them-to-the-children-s-reform-home-jalandhar-news-pkl4538523117","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी बेगिंग टास्क फोर्स ने 10 बच्चों को मुक्त करवाकर बाल सुधार गृह भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी बेगिंग टास्क फोर्स ने 10 बच्चों को मुक्त करवाकर बाल सुधार गृह भेजा
विज्ञापन
एं
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। एंटी बेगिंग टास्क फोर्स ने गुरुवार को शहर के विभिन्न ट्रैफिक लाइट प्वाइंट से छह लड़कियों और चार लड़कों सहित दस बच्चों को मुक्त करवाकर बाल सुधार गृह भेज दिया है। टीम को लीड कर रहे डीसीपीओ अजय भारती, डीपीओ इंद्रजीत कौर के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम, जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर रवेल सिंह, चाइल्ड लाइन टीम लवली के सदस्य हिमांशु और जसलीन कौर ने बच्चों को गुरु नानक मिशन चौक, निक्कू पार्क, चुनमुन चौक और बस स्टैंड से छुड़ाया।
पहले बच्चों को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। बाद में, उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। छह लड़कियों को गांधी वनिता आश्रम जालंधर और चार लड़कों को होशियारपुर के लड़कों के बाल सुधार गृह भेजा दिया गया। डीसीपीओ अजय भारती ने कहा कि शहर में भीड़भाड़ वाले चौकों पर बच्चों से भीख मंगवाई जा रही है। कई बार भीख मांगने के दौरान बच्चे हादसों का शिकार हो चुके हैं इसी कारण अभियान शुरू करते हुए बच्चों को छुड़ाकर बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है और यह आगे भी जारी रहेगा।