फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Angry farmers stalled the highway due to lack of electricity

बिजली न मिलने से गुस्साए किसानों ने ठप किया हाईवे

Mon, 11 Oct 2021 10:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Angry farmers stalled the highway due to lack of electricity
जलांधर में नेशनल हाईवे पर धरना देते किसान। - फोटो : JALANDHAR
बिजली न मिलने से गुस्साए किसानों ने सोमवार को दिल्ली नेशनल हाईवे पर पीएपी चौक के पास लगा ट्रैफिक जाम कर दिया। जिससे दिल्ली-अमृतसर, पठानकोट-जम्मू हाईवे पर यातायात ठप हो गया। किसानों ने जाम करीब सुबह 11 लगाया। इसके दो घंटे बाद चीफ इंजीनियर ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया कि दो दिन के बाद बिजली सुचारु रूप से मिलने लगेगी, जिसके बाद किसानों ने जाम उठा लिया।
विज्ञापन

जालंधर जोन के चीफ इंजीनियर जैनइंदर दानिया ने किसानों को पहले कोयले की कमी की मजबूरी बताई। इसके बाद कहा कि 2 दिन यानी 13 अक्टूबर के बाद बिजली की सप्लाई सुचारु हो जाएगी। किसानों ने 2 दिन का अल्टीमेटम देते हुए धरना हटा लिया। किसानों ने पहले नेशनल हाइवे पर मेकडोनाल्ड के पास जाम लगाने की घोषणा की थी। हालांकि इसके बाद वो पीएपी चौक पर आ गए। जाम में एंबुलेंस और दूल्हे की कार भी फंस गई थी, जिसे किसानों ने निकलवा दिया।
विज्ञापन

ट्रैफिक के हालात बिगड़ते देख पुलिस व प्रशासन हरकत में आ गया। जिसके बाद पावरकॉम के अफसर सक्रिय हुए। पावरकॉम के चीफ इंजीनियर जैनइंदर दानिया किसानों से मिलने पहुंचे, उनके साथ डीसीपी गुरमीत सिंह के अलावा तमाम पुलिस अधिकारी थे। जिसके बाद धरना खत्म कराया गया। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर तय समय पर बिजली सुचारु न हुई तो फिर से संघर्ष को मजबूर होंगे। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान मनदीप समरा ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं करवा रही है। जिसकी वजह से किसानों को फसल की बिजाई और खेत में खड़ी फसल की कटाई में दिक्कत हो रही है।

नेशनल हाईवे पर जाम के दौरान फंसी एंबुलेंस।

नेशनल हाईवे पर जाम के दौरान फंसी एंबुलेंस।- फोटो : JALANDHAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed