{"_id":"61252c098ebc3e79fc75d839","slug":"angered-by-gurdas-maan-s-remarks-sikh-organizations-surrounded-ssp-office-jalandhar-news-pkl4244763151","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदास मान की टिप्पणी से गुस्साए सिख संगठनों ने घेरा एसएसपी दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदास मान की टिप्पणी से गुस्साए सिख संगठनों ने घेरा एसएसपी दफ्तर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकोदर स्थित डेरा बाबा मुराद शाह में हुए मेले के दौरान गायक गुरदास मान द्वारा मंच से श्री गुरु अमरदास जी को लेकर टिप्पणी की गई थी। इस टिप्पणी में गुरदास मान ने डेरा बाबा मुराद शाह में लाडी शाह जी को तीसरे गुरु श्री गुरु अमर दास जी का वंशज बताया था। उनके इस बयान पर सिख समुदाय ने जब एतराज जताया तो गुरदास मान ने सिख समुदाय से एक वीडियो जारी कर माफी मांग ली, लेकिन गुरदास मान की माफी सिख समुदाय कबूल नहीं कर रहा है और कार्रवाई करने पर अड़ गया है।
गुरदास मान की इस टिप्पणी के विरोध में सिख तालमेल कमेटी व अन्य सिख संगठनों ने गुरदास मान की माफी को नकार दिया है। सिख संगठनों ने गुरदास मान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना दिया। सिख संगठनों ने मांग की है कि गुरदास मान पर मामला दर्ज किया जाए। सिख तालमेल कमेटी के प्रमुख तेजिंदर सिंह परदेसी व हरप्रीत सिंह नीटू ने कहा कि गुरदास मान ने मंच से गुरुओं की तुलना साईं लाडी शाह से की है, जबकि सिख मर्यादा डेरे की परंपरा में विश्वास नहीं रखती। गुरदास मान का बयान सिख मर्यादा के विपरीत है, जिससे सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस संबंध में एसएसपी नवीन सिंगला का कहना था कि मामले की जांच की जा रही है। सिख संगठनों से बातचीत करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।
वीडियो जारी करके गुरदास मान ने मांगी माफी
सिख समुदाय के विरोध के बाद गुरदास मान ने एक वीडियो जारी करके कहा है कि गुरुओं की तुलना किसी से नहीं की जा सकती, क्योंकि वह सबसे ऊपर हैं। उन्होंने कहा कि बाबा मुराद शाह जी के डेरे में यह बात जरूर कही कि श्री गुरु अमरदास जी के वंशज साईं लाडी शाह जी हैं, लेकिन इसमें वह गुरुओं से तुलना नहीं कर सकते। इसके साथ ही उनकी मंशा किसी की भी धार्मिक भावनाएं आहत करने की नहीं थी। अगर इस बात के लिए यदि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तो वह बार-बार माफी मांगते हैं।