{"_id":"6bae31709784921abcb8935693fbf7cb","slug":"amritsar-jail-two-remand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल डीएसपी पर हमले में अमृतसर जेल से दो को रिमांड पर लाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल डीएसपी पर हमले में अमृतसर जेल से दो को रिमांड पर लाई पुलिस
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंध्ार
Updated Sat, 01 Aug 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जून माह के आखिरी सप्ताह में कपूरथला रोड पर केंद्रीय जेल कपूरथला के
विज्ञापन
डीएसपी विक्रमजीत सिंह पांथे पर हमले के मामले में पुलिस शनिवार को दो
आरोपियों को अमृतसर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। इनमें जालंधर का
लक्की ठाकुर और प्रिंस शामिल है। दोनों को सीआईए स्टाफ ले जाया गया है,
जहां उनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
आरोपी लक्की ठाकुर व प्रिंस झगड़ों के मामलों में अमृतसर जेल में थे। इससे पहले वह कपूरथला जेल में भी रह चुके हैं। थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ सुखजीत सिंह का कहना है कि दोनों से रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी। इस मामले में पुलिस की टीम जेल से कई आरोपियों को लाकर सख्ती से पूछताछ कर चुकी है। इसमें हमलावर सुक्खी विधीपुरिया व फतेह सिंह गिरफ्तार हो चुके हैं। इनको पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काबू किया था, जिसमें एएसआई जगदेव सिंह को गोली लगी थी।
इस मामले में पुलिस ने दावा किया था कि यह महज एक लूट की वारदात है, लुटेरों को नहीं पता था कि गाड़ी में डीएसपी जेल अपनी पत्नी के साथ जा रहे हैं। वहीं बाद में इस मामले में पुलिस को दोबारा इनपुट मिले तो पटियाला व बठिंडा जेल से सुखमीत सिंह डिप्टी को लाकर पूछताछ की गई। गौर हो कि कपूरथला रोड पर अपनी गाड़ी से जा रहे डीएसपी पांथे पर युवकों ने गोलियां चला दी। गोली उनकी टांग पर लगी, जिससे वह घायल हो गए थे। पुलिस ने सुक्खी गैंग के दो बदमाशों को हमले के आरोप में गिरफ्तार किया था।