फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Amritpal Singhs Jalandhar tour canceled

Jalandhar: अमृतपाल का जालंधर दौरा रद्द, शिव सेना ने की थी विरोध की तैयारी, मोगा में नजरबंद

Sat, 05 Nov 2022 07:53 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 05 Nov 2022 07:53 PM IST
सार

प्रशासन ने जत्थेबंदियों पर दबाव डाला कि जालंधर में शांतमय माहौल खराब हो सकता है, इसलिए अमृतपाल सिंह का दौरा रद्द करवाया जाए। मोगा में अमृतपाल सिंह को एक गांव में वहां की पुलिस ने नजरबंद किया है।

विज्ञापन
Amritpal Singhs Jalandhar tour canceled
अमृतपाल सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह का शनिवार को होने वाला जालंधर दौरा प्रशासन ने रद्द करवा दिया है। हालांकि, अमृतपाल सिंह को श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर निकाले गए नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए आना था। अधिकारियों के हाथ-पैर फूले हुए थे। एक तरफ शिव सेना के नेता विरोध की घोषणा कर चुके थे साथ ही सुबह से स्थिति तनाव वाली थी। 

विज्ञापन


प्रशासन ने जत्थेबंदियों पर दबाव डाला कि जालंधर में शांतमय माहौल खराब हो सकता है, इसलिए अमृतपाल सिंह का दौरा रद्द करवाया जाए। मोगा में अमृतपाल सिंह को एक गांव में वहां की पुलिस ने नजरबंद किया है। पता चला कि पुलिस अधिकारियों ने इस संबंधी डीजीपी गौरव यादव व एडीजीपी कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला से बात की है।
विज्ञापन


उन्हें बताया है कि जालंधर में नगर कीर्तन निकाला जा रहा है और अमृतपाल सिंह इसमें शामिल हो रहे हैं। जत्थेबंदियों के नेता खुद असमंजस में थे कि वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह जालंधर आ भी सकते हैं। इसके अलावा तमाम शिव सेना नेताओं को उनके घर में ही नजरबंद किया गया है। हालांकि जत्थेबंदियों की ओर से अमृतपाल सिंह के लिए दो बड़े मंच शहर में लगाए गए थे। बड़ी संख्या में युवा दोपहर से ही अमृतपाल सिंह को देखने के लिए आ रहे थे, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ती जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed