{"_id":"579cabb24f1c1bb04521e379","slug":"amarnath-yatra-langarwale-back-holy-cave-demand-for-security-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलगाम और बालटाल से कई भंडारे वाले लगे लौटने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलगाम और बालटाल से कई भंडारे वाले लगे लौटने
ब्यूरो,अमर उजाला/फिरोजपुर
Updated Sat, 30 Jul 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
अमरनाथ यात्रा में शिवभक्तों की संख्या प्रतिदिन कम होते देख कई भंडारे वालों ने बालटाल व पहलगाम से सामान समेटना शुरू कर दिया है।
भंडारे वालों ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था खतरे में पड़ती देख श्राइन बोर्ड के सीईओ से सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है।
श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (एसएबीएलओ) के प्रधान विजय ठाकुर व महासचिव राजन गुप्ता ने बताया कि श्रीनगर का माहौल बहुत खराब है। भंडारे वालों के मन में डर है कि जब वो वापस अपने शहर लौटेंगे तो उन पर शरारती तत्व हमला ना बोले और उनके सामान को नुकसान ना पहुंचाएं। आर्गेनाइजेशन ने श्राइन बोर्ड के सीईओ से मांग की है कि भंडारे वालों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रीनगर से जम्मू तक पहुंचाया जाए।
गुप्ता ने बताया कि कई लंगर वालों ने एक माह के लिए पहलगाम व बालटाल में भंडारा लगाने की अनुमति ली थी जिनका समय खत्म होने वाला है। वे लोग अपना सामान एकत्र करने में लगे हुए हैं। कुछेक लंगर वालों का समय 18 अगस्त तक है। गुप्ता ने कहा कि अब बहुत कम शिवभक्त पवित्र गुफा के यात्रा करने के लिए पहुंच रहे हैं।