{"_id":"614354f88ebc3ea75c655cfb","slug":"allegation-of-hurting-religious-sentiments-on-mp-santokh-singh-chaudhary","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: विवादों में घिरे सांसद संतोख सिंह चौधरी, जूते पहन कर ज्योति जलाई, भड़के हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: विवादों में घिरे सांसद संतोख सिंह चौधरी, जूते पहन कर ज्योति जलाई, भड़के हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति
Thu, 16 Sep 2021 08:13 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 16 Sep 2021 08:13 PM IST
सार
पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी विवादों में घिर गए हैं। इसकी वजह फेसबुक पर पोस्ट की गई एक फोटो है। दरअसल, फोटो में सांसद चौधरी ने जूते पहन कर मां भगवती की तस्वीर के आगे ज्योतिजलाई। इस पर हिंदू संगठनों ने अपना विरोध दर्ज कराया और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
जूता पहन दीप जलाते कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी पर हिंदू संगठन धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं। चौधरी ने अपनी फेसबुक आईडी पर जूते पहन कर ज्योति प्रज्वलित करने की तस्वीर अपलोड की थी, जिसके बाद तमाम हिंदू संगठन भड़क उठे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पंजाब में धमाका: डेढ़ किमी दूर तक सुनाई दी आवाज, एक युवक की मौत, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं
विज्ञापन
हिंदू संगठनों और शिवसेना हिंद ने भी सांसद चौधरी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इसके विरोध में हिंदू संगठनों के सदस्यों ने दोपहर बाद सांसद संतोख चौधरी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और केस दर्ज करने की मांग की। शिवसेना समाजवादी के सदस्य सांसद के घर के बाहर धरने पर बैठ गए, जिन्हें पुलिस ने आकर शांत करवाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आतंकी हमले की आशंका: पठानकोट में रेड अलर्ट, हिमाचल प्रदेश व जम्मू की सीमाएं सील, वाहनों की गहन जांच जारी
शिवसेना हिंद के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ईशांत शर्मा ने कहा कि सांसद चौधरी ने जूते पहन कर मां भगवती की तस्वीर के आगे ज्योति जलाकर हिंदू धर्म की मर्यादा भंग की है। इसे लेकर हिंदुओं में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सांसद ने ना केवल ऐसा किया, बल्कि इसकी तस्वीर खुद ही सोशल मीडिया पर साझा भी की है। उन्होंने सांसद के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।