फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   aiims, mp, targets, badal, family

एम्स को लेकर जंग, चाैधरी संतोख बिफरे बादल परिवार पर

Sat, 04 Jul 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sat, 04 Jul 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
आल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट को मालवा के बठिंडा में देने की घोषणा पर
विज्ञापन
सूबे की सियासत गर्मा गई है। मुख्य सचिव सर्वेश कौशल द्वारा एम्स को बठिंडा में खोलने की घोषणा पर जालंधर से सांसद चौधरी संतोख सिंह  बिफर गए हैं।

 उन्होंने दोआबा के साथ एक अन्याय करार देते हुए कहा है कि वह इसको जबरदस्त ढंग से लोकसभा में उठाएंगे।
चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने जब पंजाब में एम्स बनाने को मंजूरी दी थी तो यह दोआबा के कपूरथला में बनाया जाना था। जिसके लिए जमीन भी तलाश ली गई थी लेकिन बाद में बादल परिवार की बहू ने राजनीतिक प्रेशर का इस्तेमाल कर इसको बठिंडा शिफ्ट करवा लिया। यह असहनीय है और नामंजूर है।


 चौधरी ने कहा कि संगरूर में पीजीआई बनाया जा रहा है, साथ लगते जिला बठिंडा में एम्स की क्या जरूरत है ? क्या यह दोआबा वासियों के साथ एक अन्याय नहीं है। चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि एम्स की दोआबा में खासी जरूरत है, यहां पर पूर्व सीएम बेअंत सिंह ने पिम्स बनाया था लेकिन बादल ने उसको भी अपने चहेते मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा को दे दिया है, जिसकी हालत बुरी हो चुकी है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया इस पर कई बार नोटिस लेकर एमबीबीएस पर प्रतिबंध लगा चुकी है।



भाजपा नेताओं को आड़े हाथ लिया
चौधरी ने भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लिया है और कहा है कि वह तो शहरी वर्ग को अपना वोट बैंक मानते हैं लेकिन यहां पर अन्याय हो रहा है। जालंधर में एयरपोर्ट को लेकर वह जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed