फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   After the dispute in Jalandhar shotout the house on Saturday

जालंधर में विवाद के बाद घर के बाहर बरसाईं गोलियां, गाली-गलौज रोकने पर शनिवार को हुआ था विवाद

Sun, 16 May 2021 10:04 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
After the dispute in Jalandhar shotout the house on Saturday
जालंधर। गाली गलौज से रोकने पर शनिवार को हुए विवाद के बाद रविवार को कुछ आरोपियों ने युवक के घर के बाहर सोढल मंदिर के नजदीक फायरिंग की और करीब आधा दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं। वारदात में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना के बाद घटनास्थल पर थाना डिवीजन-8 की पुलिस पहुंचती कि इससे पहले आरोपी फरार हो गए। ताबड़तोड़ हुई फायरिंग से घर के बाहर खड़ी कार के शीशे टूट गए। एसएचओ रविंदर कुमार का कहना है कि पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शनिवार को रात इलाके में रहने वाले विक्की, सन्नी व शेरू नामक युवकों का त्रिलोचन सिंह व किरणजीत सिंह से विवाद हुआ था। त्रिलोचन सिंह का कहना है कि विक्की व उसके साथी उनके घर के बाहर बैठकर गालियां निकाल रहे थे। उनको ऐसा करने से रोकने पर विवाद हो गया, लेकिन बाद में मामला निपट गया था। रविवार को दोपहर वह सभी घर में सो रहे कि अचानक उनके दरवाजे के बाहर फायरिंग होने लगी। घर के बाहर फायरिंग होने के बाद वह घर से बाहर निकले तो बदमाश भाग गए। थाना डिवीजन-8 के एसएचओ रविंदर कुमार ने कहा कि पुलिस को एक गोली का खोल मिला है। हत्या के प्रयास की धारा के तहत विक्की, सन्नी व शेरू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed