फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   After the Congress high command's blunt words, factionalism and rhetoric came to an end

Jalandhar News: कांग्रेस हाईकमान की दो टूक के बाद गुटबाजी व बयानबाजी पर विराम

Sat, 30 Aug 2025 07:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
After the Congress high command's blunt words, factionalism and rhetoric came to an end
-अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग उतरे मैदान में, राणा गुरजीत इटली में, आने के बाद राणा-प्रपाप व वड़िंग की होगी बैठक
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की दो टूक के बाद प्रदेश कांग्रेस में फिलहाल गुटबाजी और बयानबाजी पर विराम लग गया है। अब नजरें राणा-प्रताप और वड़िंग की बैठक पर हैं। राणा गुरजीत सिंह इन दिनों इटली के दौरे पर हैं। वह वापस आ रहे हैं जिसके बाद बैठक होने की संभावना है। फिलहाल कांग्रेस हाईकमान ने बयानबाजी बंद करने के लिए कहा है। इसके बाद कांग्रेस में तनाव भरी शांति है।
राजा वड़िंग भी विरोधियों के दिल में भरी खटास को मिठास में बदलने में जुट गए हैं। पिछले दिनों जालंधर में संविधान बचाओ रैली के लिए जालंधर आए राजा वड़िंग खास तौर पर परगट सिंह के निवास पर गए। वहां पर लंबा वक्त परगट सिंह के साथ बातचीत कर गुजारा। पूर्व सीएम चन्नी के साथ भी राजा वड़िंग की बातचीत हो चुकी है और रैली के दौरान दोनों मंच पर एक साथ नजर आए थे।
विज्ञापन

अब पूरी नजर राणा गुरजीत सिंह के ऊपर है। उनके साथ राजा वड़िंग व प्रताप बाजवा की कब बैठक होगी। इस पर तमाम कांग्रेसी नजर टिकाए हुए हैं। दरअसल, प्रताप बाजवा व राजा वड़िंग राणा विरोधियों को खूब हवा देते रहे हैं। इसमें सुखपाल खैहरा, कुलबीर जीरा, नवतेज चीमा शामिल हैं। कुलबीर जीरा ने तो पिछले दिनों राणा गुरजीत सिंह को रावण कहकर बवाल खड़ा कर दिया था। नवतेज चीमा ने भी राणा पर खासे प्रहार किए थे। इसके बाद कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली में तमाम कांग्रेसी नेताओं की बैठक बुलाई थी और इस मामले को सबको एकजुट होकर चलने की नसीहत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुशासन भंग करने वालों को बाहर का रास्ता
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर हाईकमान काफी गंभीर है और उन्होंने साफ कह दिया है कि पार्टी का अनुशासन भंग करने वालों को बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है लेकिन जमीनी स्तर पर हालात काफी अलग हैं। राजा वड़िंग ने राणा गुरजीत के विरोधी अवतार हैनरी के बेटे बावा हैनरी को कपूरथला की कमान दे दी है जबकि परगट सिंह के दो विरोधियों सोनू ढेसी व पार्षद बलराज ठाकुर का कद ऊंचा कर उनको अमृतसर का ऑब्जर्वर लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed