फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Shiromani Akali Dal Supremo Sukhbir Badal Rally at Mohali on 1 October

NDA से नाता तोड़ने के बाद सुखबीर बादल ने संभाला मोर्चा, मोहाली में बड़ी रैली करेंगे शिअद प्रधान

Mon, 28 Sep 2020 09:48 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Mon, 28 Sep 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
Shiromani Akali Dal Supremo Sukhbir Badal Rally at Mohali on 1 October
सुखबीर बादल - फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों के विरोध में एनडीए से नाता तोड़ने के बाद शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने मोर्चा संभाल लिया है। रविवार को उन्होंने होशियारपुर, रोपड़ और फगवाड़ा का दौरा कर पार्टी नेताओं ओर किसानों से मुलाकात की। इस मौके पर सुखबीर ने कहा कि केंद्र को पंजाबियों की ताकत दिखाने के लिए एक अक्तूबर को सिख धर्म के तीन तख्तों पर अरदास करने के बाद मोहाली में बड़ा जलसा किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उस दिन एक भी अकाली वर्कर का ट्रैक्टर घर में न रहे। उन्होंने फिर मुख्यमंत्री को सलाह दी कि किसानों को काले कानूनों से बचाने के लिए पूरे राज्य को प्रमुख मंडी घोषित करने के लिए अध्यादेश जारी कर देना चाहिए। होशियारपुर में सुखबीर ने कहा कि एनडीए से अलग होने का फैसला केवल उनका नहीं, बल्कि शिअद की समूची लीडरशिप का है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार किसान विरोधी है और इसीलिए अकाली दल ने भाजपा से अलग होने का फैसला लिया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अकाली दल ने जो फैसला किया है, उसकी पिक्चर अभी बाकी है। उन्होंने ढींढसा परिवार को भाजपा की बी टीम बताया और कहा कि वह पहले ही यह कहते रहे हैं कि ढींढसा परिवार भाजपा के इशारे पर पंजाब में काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोपड़ में पहली वर्कर रैली करने पहुंचे शिअद प्रधान ने कहा कि वह पंजाब में तख्त श्री दमदमा साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब तथा श्री अकाल तख्त साहिब में अरदास करने के पश्चात एक अक्तूबर को मोहाली कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि उस दिन एक भी अकाली वर्कर का ट्रैक्टर घर में न रहे। जिसमें अकाली वर्कर और किसान ट्रैक्टरों के जरिये पहुंचकर विधेयकों का विरोध करेंगे और राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र दिया जाएगा।

इस दौरान बादल ने रोपड़ के एतिहासिक गुरुद्वारा भट्टा साहिब में माथा टेका ओर सिरोपा लिया। कैप्टन को मुख्यमंत्रियों की बैठक में विरोध करना चाहिए था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखे हमले किए। सुखबीर ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह यदि एक साल पहले हुई सात मुख्यमंत्रियों की उच्चस्तरीय मीटिंग में अध्यादेशों का विरोध कर देते तो आज यह दिन न देखना पड़ता।


प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा अब केंद्र सरकार तथा शिरोमणि अकाली दल में कड़ी टक्कर है, जिसका कोई न कोई परिणाम जरूर सामने आएगा और अकाली दल पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय यूरिया के रेट में 100 रुपये वृद्धि की गई थी, जिसे वापस करवा कर ही दम लिया गया था। उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए शिअद हर कीमत पर लड़ाई को जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि शिअद देश के व्यापक राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed