{"_id":"5e29825e8ebc3e4b3412ba97","slug":"administration-will-train-women-to-make-sanitary-napkins-firozpur-news-pkl3640447102","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन बनाने की ट्रेनिंग देगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन बनाने की ट्रेनिंग देगा प्रशासन
विज्ञापन
फिरोजपुर में आयोजित समारोह में डीसी महिलाओं को पौधे देकर सम्मानित करते हुए।
- फोटो : FIROZPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सभी आंगनबाड़ी सेंटर्स पर सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर कारोबार करने वाली महिलाओं को एक-एक सेल काउंटर अलॉट किया जाएगा, जहां वे अपने हाथों से तैयार उत्पादों की बिक्री कर सकेंगी। ये एलान डिप्टी कमिश्नर चंद्र गैंद ने वीरवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में 151 नवजन्मी बच्चियों के सम्मान में आयोजित जिला स्तरीय लोहड़ी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किया।
डिप्टी कमिश्नर ने सेल्फ हेल्प ग्रुप चलाने वाली महिलाओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि दूसरे लोगों को भी इनसे सीख लेनी चाहिए और प्रशासन इन ग्रुपस की हर संभव मदद करेगा। उन्होंने बैंकों और संबंधित सरकारी महकमों को इन महिलाओं की मद्द के लिए आगे आने और इन्हें आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान डालने का आह्वान किया। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सेल्फ हेल्प ग्रुपस के जरिए कारोबार करने वाली महिलाओं को जल्द ही सेनेटरी नेपकिन प्रोडक्शन की ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। दिल्ली और मुंबई की बड़ी कंपनियों से संपर्क करके इन्हें ट्रेंड करवाया जाएगा ताकि ग्रामीण स्तर पर ये महिलाएं नेपकिन बनाकर उन्हें बेच सकें। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम की जिला ब्रांड एम्बेसेडर अनमोल बेरी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई, जिन्हें डिप्टी कमिश्नर चंद्र गैंद ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में 11 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म कराई गई, जिन्हें नींबू का पौधा, गुड़ और पौष्टिक आहार भेंट किया गया। नींबू और गुड़ के सेहत से संबंधित फायदों पर जोर देते हुए ये महिलाओं को भेंट किया गया। इसी तरह मुंगफली, गुड़ और तिल को अग्निभेंट करके लोहड़ी की रस्म अदायगी की गई। कार्यक्रम में पोषण अभियान में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली 12 आंगनबाड़ी वर्करों और 3 सुपरवाइजर्स को सम्मानित किया गया। फिरोजपुर जिले से संबंधित ताइक्वांडो चैंपियन वीरपाल कौर को सम्मानित किया गया। इसी तरह पांच ऐसे परिवारों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने लड़कों का मोह न रखते हुए अपनी बेटियों की बेटों की तरह परवरिश की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर की तरफ से यहां स्थापित 30 स्टॉल्स का दौरा किया। यहां स्त्री व बाल विकास विभाग की तरफ से कई स्टॉल्स लगाए गए, जिनमें पंजाबी संस्कृति से जुड़े साजो-सामान, पौष्टिक आहार से जुड़े उत्पादों और घरेलू उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी, वन स्टॉप सेंटर, नगर काउंसिल, सेहत विभाग की तरफ से भी स्टाल लगाए गए। इस मौके पर रेड क्रॉस के सचिव अशोक बहल, सिविल जज संदीप कुमार के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

फिरोजपुर में आयोजित समारोह में डीसी महिलाओं को पौधे देकर सम्मानित करते हुए।- फोटो : FIROZPUR