फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Administration alert on confirmation of African swine flu in Faridkot

फरीदकोट में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की पुष्टि से प्रशासन सतर्क

Sat, 10 Sep 2022 10:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Administration alert on confirmation of African swine flu in Faridkot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। प्रदेश में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की दस्तक के बाद फरीदकोट जिला प्रशासन ने भी सुअरों के सैंपल भोपाल की लैब में भेजे थे जिसमें से यहां की आरा कालोनी से भेजे सैंपल में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर डॉ. रूही दुग्ग ने आरा कालोनी समेत इसके आसपास के क्षेत्र को संक्रमण जोन व निगरानी ोन में तबदील करके पाबंदियां लगा दी हैं।
जानकारी के अनुसार अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद शनिवार को जिला प्रशासन की निगरानी में पशुपालन विभाग व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरा कालोनी में घर-घर जाकर सर्वे किया और लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। इस कालोनी में कई परिवार सुअर पालन का कार्य करते हैं और उनके सुअरों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के चलते प्रशासन की टीम की तरफ से इन सुअरों को मारकर पास में ही जमीन खोदकर उन्हें दफनाया भी गया।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्र के पूर्व पार्षद रोमी ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि क्षेत्र में कई लोग बाहर से सुअर लाकर उन्हें बेचते हैं, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने जिला प्रशासन व पंजाब सरकार से मारे गए सुअरों के एवज में संबंधित परिवारों को मुआवजा देने की मांग भी रखी। इस मामले में डिप्टी कमिश्नर डॉ. रूही दुग ने बताया कि आरा कालोनी में स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन ने सरकार की हिदायतों के मुताबिक पाबंदियां लगा दी हैं। इस क्षेत्र से अब कोई भी जिंदा या मृत पशु, मीट व संबंधित वस्तु न बाहर जाएगी और न ही बाहर से लाई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 22 सुअरों को मारकर दफनाया जा चुका है और इस बीमारी की रोकथाम के लिए एडीसी की निगरानी में जिला स्तर की कमेटी बना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 10एफआरडीपी03
फरीदकोट की आरा कालोनी में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद पहुंची प्रशासनिक टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed